Skip to main content

भोपाल में अखिल भारतीय कुशवाहा महासंघ की प्रादेशिक बैठक:22 राज्यों के पदाधिकारी हुए शामिल, नए पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की 55वीं प्रादेशिक बैठक रविवार को भोपाल में संपन्न हुई। जिसमें 22 राज्यों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक का शुभारंभ अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा राकेश महतो, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लोकमान्य कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा, लोक स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, जीपी माली सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया। नवनियुक्त 31 सदस्यों को नियुक्ति पत्र दिए मध्य प्रदेश अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की बैठक महासभा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में पहली बार आयोजित हुई। जिसमें झारखंड रांची से महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा राकेश महतो, एडवोकेट सचिन के वर्मा समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए। जहां प्रदेश कार्यकारिणी में नवनियुक्त 31 सदस्यों को नियुक्ति पत्र दिए गए। योजनाओं का लाभ और जानकारी देना समाज का उद्देश्य प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा ने बताया कि समाज को संगठित करने और आगे बढ़ाने के लिए बैठक में विचार विमर्श किया गया। आगामी समय में कुशवाहा महासभा द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आयोजन भी किया जाना है उसे संदर्भ में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बैठक में चर्चा की गई। इसके अलावा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं का लाभ और जानकारी प्रदान करना समाज का उद्देश्य है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा राकेश महतो ने एक हफ्ते में प्रदेश कार्यकारिणी के गठन करने का आह्वान प्रदेश अध्यक्ष से किया। साथ ही उन्होंने ऐसे अनुभवी योग्य और नौजवान पदाधिकारी को संगठन से जोड़ने की अपील की, जो सामाजिक कार्यों में रुचि रखते हैं और समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हों।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/regional-meeting-of-all-india-kushwaha-mahasangh-in-bhopal-133467578.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...