Skip to main content

जमानत पर छूटते ही युवक गायब:पिता ने लगाई याचिका,बोले-हत्या की है आशंका; हाईकोर्ट ने कहा 20 अगस्त तक तलाश करो

बालाघाट जिले का रहने वाला एक युवक जमानत पर छूटा और फिर अचानक ही गायब हो गया। परिजनों ने उसे खूब तलाश किया पर जब उसका पता नहीं चला तो पीड़ित परिवार ने बालाघाट कलेक्टर और एसपी से मदद कर उसे तलाश करने की गुहार लगाई, इसके बाद भी जब युवक का पता नहीं चला तो परिवार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए अंदेशा जताया और कोर्ट को बताया कि निश्चित रूप से हो सकता है उसके साथ कुछ गलत घटना हो गई है, इस वजह से वह गायब हो गया हो। मामले पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया और बालाघाट एसपी को निर्देश दिए कि युवक को तलाश कर हाईकोर्ट के सामने पेश किया जाए। दरअसल गायब हुए युवक रूपेश सिंह के पिता धन सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए कोर्ट को बताया कि करीब चार माह पहले उनका बेटे को दो व्यक्तियों से हुए विवाद के चलते कंटगी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था, इसके बाद उसे जांच के दौरान एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कुछ दिन बाद रूपेश सिंह को जमानत मिल गई और वह जेल से बाहर आ गया। जेल से बाहर आने के कुछ ही दिन बाद रूपेश सिंह अचानक ही गायब हो गया। रूपेश के पिता ने धन सिंह ने उसे बहुत तलाश किया पर जब वह नहीं मिला तो बालाघाट पुलिस से भी शिकायत की। धन सिंह को जब कहीं से भी राहत नहीं मिली तो मजबूर होकर उसने हाईकोर्ट की शरण ली। न्यायिक अभिरक्षा से एक युवक के गायब हो जाने को हाईकोर्ट एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच ने गंभीरता से लिया और कहां कि अचानक ही एक युवक का इस तरह से गायब हो जाना मामला गंभीर है। हाईकोर्ट ने बालाघाट एसपी को निर्देशित किया है कि वह याचिकाकर्ता धन सिंह के के पुत्र रूपेश सिंह को को हर हाल में 20 अगस्त तक तलाश कर हाईकोर्ट के समक्ष पेश करे। बालाघाट जिले की तहसील कटंगी निवासी धन सिंह की ओर से दायर की गई याचिका की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से दलील देते हुए अधिवक्ता अभिलाष डे ने न्यायालय को बताया कि, एक फरवरी 2024 को याचिकाकर्ता के पुत्र रूपेश सिंह का क्षेत्र में किसी दो व्यक्तियों से विवाद हो गया था।डायल 100 पुलिस ने उसे घर से उठाने के बाद थाने लेकर आई थी और एसडीएम कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कुछ ही दिन बाद उसे जमानत मिल गई। रूपेश सिंह घर आ गया पर इसके कुछ ही दिन बाद गायब हो गया। याचिका में बताया गया कि अचानक ही उसका गायब होना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है। बहरहाल मामले पर 20 अगस्त को सुनवाई होगी।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/the-youth-disappeared-as-soon-as-he-was-released-on-bail-133431131.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...