Skip to main content

ग्वालियर पुलिस की आनौखी पहल:15 साल बाद लौटे तो न घर था और न ही जमीन,चंद मिनटों में किया समाधान, घर-जमीन मिलते ही बच्चों के आंसू छलके

ग्वालियर पुलिस अगर अपराध को सुलझाने पर आ जाए तो उन समस्यों का निराकरण चंद मिनटों में कर डालती है। ऐसा ही एक मामला हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के चक महाराजपुरा में सामने आया है, जहां 15 साल पहले माता-पिता का देहांत होने पर मामा के घर रहने गए थे और अब लौटकर आए तो न तो उनका घर मिला और न ही जमीन। परेशान बच्चे एसडीओपी बेहट के पास पहुंचे और अपनी परेशानी बताई जिसपर एसडीओपी संतोष पटेल उन्हें लेकर उनके परिजनों के पास पहुंचे और समझाइश दी तो वर्षों तक चलने वाली समस्या का चंद मिनट में समाधान हो गया। बच्चों को उनका घर और जमीन मिली तो उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े, जिसके लिए बच्चों ने एसडीओपी को धन्यवाद दिया है। बच्चों के माता-पिता का 15 साल पहले हुआ था देहांत बता दें कि ग्वालियर के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के चक महाराजपुरा में रहने वाले तीन बच्चे एसडीओपी बेहट के पास पहुंचे और शिकायत करते हुए बताया कि उनके माता और पिता का 15 साल पहले देहांत हो गया था और माता व पिता की मौत के बाद वह पढऩे के लिए मामा के घर चले गए थे,उसके बाद वह वापस नहीं आए। अब जब वह बड़े हो गए हैं और अपने घर आए तो न तो उन्हें रहने के लिए जगह मिली और न ही जमीन में हिस्सा मिला। बच्चों के दुखी चेहरा देख तुरंत की एसडीओपी ने मदद बच्चों का दुखी चेहरा देखकर एसडीओपी का मन पसीज गया और उन्होंने उनके रिश्तेदारों को एकत्रित किया और बच्चों को लेकर उनके गांव पहुंचे। जहां पर उनकी पहल और रिश्तेदारों के साथ होने पर परिजन उनका हिस्सा देने को तैयार हो गए और घर व जमीन से हिस्सा बच्चों को दे दिया। जमीन व घर में हिस्सा मिलने पर तीनों बच्चे भावुक हो गए और उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। ऐसे समझिए पूरा मामला हस्तिनापुर थाना क्षेत्र निवासी ज्ञान सिंह, नाथू सिंह, रामकुमार सिंह परिहार, गुड्डी बाई, रौना बाई और दर्शन सिंह परिहार का राकेश परिहार छोटा भाई है। कुछ ही समय में ज्ञान सिंह तथा उनके परिजनों नाथू सिंह, रामकुमार सिंह परिहार, गुड्डी बरई, रौना बाई और दर्शन सिंह परिहारने सबसे छोटे भाई के खिलाफ पांच आवेदन, दो सीएम हेल्पलाइन के साथ ही एक झूठा मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उनके बीच मनमुटाव व विवाद का मुद्दा एक जमीन है। इसका पता चलते ही पुलिस ने उनसे बातचीत की तो पता चला कि उनके बीच विवाद सड़क किनारे एक जमीन का है। इसका पता चलते ही एसडीओपी ने सभी को एकत्रित कर बातचीत की तब पता चला कि जिस जमीन को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है, वह राकेश की है। इसका पता जब राकेश को चला तो उसने खुशी-खुशी परिजनों को जमीन दान में दे दी। इस तरह पुलिस ने कई वर्षों तक चले इस विवद का हल मात्र आधा घंटे में कर दिया।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/unique-initiative-of-gwalior-police-133425756.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...