ट्रैफिक पुलिस का चेकिंग अभियान:स्कूल परिसर में खड़ी बसों में देखे फस्ट एड बॉक्स, इमरजेंसी बिंडो, स्पीड गवर्नर, जीपीएस उपकरण
भिंड की ट्रैफिक पुलिस ने स्कूल बसों के संचालन में सुधार कराए जाने को लेकर चेकिंग अभियान शुरू किया हुआ है। इस अभियान के तहत अब ट्रैफिक पुलिस स्कूल प्रसार में ही पहुंचेगी और यहां पर खड़ी बसों की फिटनेस से लेकर स्पीड गवर्नर फर्स्ट एड बॉक्स इमरजेंसी विंडो जीपीएस सिस्टम पैनिक बटन समेत तकनीकी की जांच करेगी। ट्रैफिक टीआई राघवेंद्र भार्गव ने यह अभियान मंगलवार से शुरू किया हुआ है इस अभियान के तहत सबसे पहले भिंड शहर के सिटी सेंट्रल स्कूल के वाहनों को चेक किए गए। सबसे पहले ट्रैफिक पुलिस द्वारा स्कूल प्रबंधन से छात्रों के आवागमन के लिए संचालित होने वाहनों की लिस्ट मांगी गई है प्रत्येक लिस्ट के रूट की जानकारी ली गई है और प्रत्येक रूट पर चलने वाली बसों की फिटनेस चेकिंग को लेकर स्वयं निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने शासन की ओर से जारी की गई गाइडलाइन के मुताबिक दस्तावेजों को चेक किया। बेसन के अंदर ट्रैफिक पुलिस ने अग्निशमन यंत्र,फर्स्ट एड बॉक्स,स्पीड गवर्नर, पैनिक बटन,जीपीएस सिस्टम,कैमरे, आपातकालीन द्वार आदि भी चेक किये। स्कूल संचालक,समस्त ड्राइवर एवम परिचालकों की मीटिंग लेकर भी स्कूली बच्चों के परिवहन में लगे वाहनों से संबंधित समस्त निर्देशों की जानकारी दी गयी। चेकिंग अभियान के दौरान ट्रैफिक भार्गव का कहना था कि सिटी सेंटर स्कूल द्वारा संचालित की जा रही बसों में समस्त नियमों को पूरा हुआ पाया। उन्होंने यह भी कहा कि यह चेकिंग अभियान औचक था। आगे अन्य स्कूलों के वाहन भी चेक किए जाएंगे।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhind/news/checking-campaign-by-traffic-police-133331604.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhind/news/checking-campaign-by-traffic-police-133331604.html
Comments
Post a Comment