Skip to main content

​​​​​​​मेरा दम घुटने लगा, थोड़ी देर होती तो मर जाती..:रीवा में महिलाओं पर उड़ेल दी मुरम, पीड़ित बोलीं-वे धमकी दे रहे, जिंदा नहीं छोड़ेंगे

'मुझे पूरा मुरम में दफन कर दिया। मैं नाक तक मुरम के ढेर में दब गई। सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। अगर 5 मिनट के अंदर मुझे नहीं निकाला जाता तो दम घुट जाता और मैं मर जाती। दो घंटे बाद होश आया था। पूरा परिवार डरा-सहमा हुआ है। घर से निकलने में भी डर लग रहा है। जिंदा दफन करने की कोशिश के बाद भी हमें धमकी दी गई है। वो हमें जिंदा नहीं छोड़ेंगे।' ये कहना है ममता पांडेय नाम की उस महिला का। जिस पर रविवार को रीवा के गंगेव चौकी गांव में रास्ता बनाने के विवाद में डंपर वाले ने मुरम पलट दी। ममता के साथ ही आशा पांडेय भी मुरम में दब गई थी। ग्रामीणों ने फावड़े से मुरम हटाकर दोनों को बाहर निकाला। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। आइए जानते हैं सिलेसिलेवार पूरा मामला.. दो महिलाओं पर पलट दी मुरम रीवा में जमीन के झगड़े में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की दो महिलाओं को जिंदा दफन करने की कोशिश की। आरोपियों ने हाइवा से महिलाओं पर मुरम डाल दी। इससें एक महिला कमर तक और दूसरी गले तक मुरम के ढेर में दब गई। इसमें एक महिला बेहोश हो गई थी। दोनों पक्षों का पारिवारिक जमीन का विवाद है। दोनों के घर आसपास हैं। गोकर्ण प्रसाद पांडेय और महेंद्र प्रसाद पांडेय जमीन पर रास्ता बनाना चाह रहे है। जीवेश कुमार पांडेय और शिवेश कुमार पांडेय इसके विरोध में है। विवाद इसी बात का है। रविवार को रास्ता बनाने की कोशिश के दौरान मारपीट हुई। ममता पांडेय (पत्नी जीवेश) और आशा पांडेय (पत्नी शिवेश) ने भी रास्ता बनाने का विरोध किया और मुरम लेकर आए हाइवा के पीछे बैठ गई। ड्राइवर ने मुरम उन दोनों पर खाली कर दी। जिससे वे दब गई। गोकर्ण प्रसाद पांडेय और महेंद्र प्रसाद पांडेय के कहने पर मढ़ी गांव का ट्रक मालिक राजेश सिंह मुरम लेकर आया था। ​​​​​​​ महिला बोली- वे हमें जिंदा नहीं छोड़ेंगे पीड़ित आशा पांडेय का कहना है कि आरोपी दबंग है और वह बार-बार धमकी दे रहे हैं कि इस बार तो जिंदा बच गई हो अगली बार नहीं बचोगी। मौका मिलते ही अपनी ताकत का एहसास करवाएंगे। तुम्हें जिंदा नहीं छोड़ेंगे। मुझे गहरा सदमा लगा है। मैं करीब 2 घंटे तक बेहोश रही। मुझे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बाटल और इंजेक्शन लगाए गए, तब जाकर होश आया। अभी भी पूरे शरीर में दर्द है। चलते नहीं बन रहा। खड़ी होती हूं तो ऐसा लगता है कि चक्कर आ जाएगा। मुझे अभी भी डर लग रहा है। वह लोग कुछ भी कर सकते हैं। मैं प्रशासन से आग्रह करती हूं कि हमें सुरक्षा दी जाए। आरोपियों पर कार्रवाई की जाए। महिलाएं बोलीं- हम घर में अकेले थे आशा पांडेय और ममता पांडेय ने बताया कि हम घर में अकेले थे। इस बात की जानकारी आरोपियों को लग गई, जिसके बाद वे हमारी जमीन पर एक हाइवा मुरम लेकर पहुंच गए। हमने उनसे कहा कि अभी हम दोनों महिलाओं के अलावा घर में कोई नहीं है। जब सब आ जाएंगे तो मिल बैठ कर बात कर लेंगे। लेकिन उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा कि आज ही मुरम गिराकर रास्ता बनाएंगे। उसी में तुम दोनों को भी दबा देंगे। इस धमकी को हमने गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन जब वे मारपीट करने लगे तो हमने अपनी सुरक्षा के लिए वीडियो बनाना शुरू कर दिया था। इसके बावजूद हमें जिंदा दफन करने की कोशिश की गई। भगवान के आशीर्वाद से ही हम जिंदा बच पाए। अगर हम पूरी घटना का वीडियो ना बनते तो हमारे साथ कुछ भी हो सकता था। ममता का पति बोला- हाईकोर्ट में अपील की है ममता पांडेय के पति जिवेश पांडेय का कहना है कि घटना में हमारे घर की महिलाएं मरने से बच गई। मैं ग्राम हिनौता कोठार का रहने वाला हूं। मेरे पट्टे की जमीन में मेरे परिवार के लोग जबरदस्ती मुरम डाल रहे थे, जिस पर घर की महिलाओं ने मना किया था। जिवेश के मुताबिक मौके पर राजेश सिंह हाइवा और जेसीबी लेकर पहुंचा था। उसके साथ में गोकर्ण प्रसाद पांडेय, विपिन पांडेय और महेंद्र पांडेय मौजूद थे। इन्होंने ही दोनों को धक्का मार कर गिराया था। इसके बाद ही इन्होंने दोनों के ऊपर मुरम डलवा दी। ग्रामीणों ने तत्परता से दोनों की जान बचाई। जिवेश ने कहा- इस जमीन का विवाद 2002 से चल रहा है। जमीन हमारे पिताजी के नाम पर है। न्यायालय की ओर से दो बार मेरे पक्ष में फैसला भी हो चुका है। अब उन्होंने हाईकोर्ट में अपील की है। जहां से अभी फैसला आना बाकी है। जमीन का पट्टा अभी भी हमारे नाम पर है। जीतू पटवारी ने कहा- महिलाओं पर अपराध रोकने में सरकार विफल पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने X पर लिखा, 'इस घटना ने एक बार फिर बीजेपी शासन की महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए हैं। वैसे भी मध्यप्रदेश महिलाओं पर अत्याचार में पहले नंबर पर है। मुख्यमंत्री जी, क्या आपकी सरकार से ये बहनें उम्मीद रख सकती हैं कि इस घटना की निष्पक्ष और त्वरित जांच होगी। आपकी सरकार महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को रोकने में बार-बार असफल हो रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने लिखा, 'महिलाओं ने अपनी जमीन पर सड़क बनाने का विरोध किया, तो दबंगों ने मुरम के नीचे दबा कर जिंदा दफनाने का प्रयास किया। भाजपा की सरकार में माफियाओं का बोलबाला है। दलित, आदिवासी, महिलाओं को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है।' कलेक्टर ने कहा- आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच रास्ता बनाने को लेकर विवाद था। एक पक्ष ने रास्ता बनाने का प्रयास किया। इसके लिए हाईवा में मुरूम भरकर लाई गई थी। दोनों महिलाओं ने जब रास्ता बनाने का विरोध किया तो उनके ऊपर चालक ने तेजी से मुरूम पलटी कर दी। जहां ग्रामीणों ने दोनों महिलाओं का बीच बचाव कर बाहर निकाला। कलेक्टर ने बताया- मेडिकल कॉलेज में दोनों महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया है। उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही घटना में इस्तेमाल हाईवा को भी जब्त कर लिया गया है। ​​​​​​​आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भेजी टीम जनसंपर्क विभाग ने रीवा की इस घटना को लेकर सोशल मीडिया X पर लिखा है कि पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी और वाहन को जब्त करने के लिए टीम भेजी गई है। संबंधित खबर को पढ़ें... रीवा में दो महिलाओं को जिंदा गाड़ने की कोशिश:पुलिस बोली- दोनों पर मुरम पलट दी गई; पट्टे की जमीन पर रास्ता बनाने का मामला रीवा में जमीन के झगड़े में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की दो महिलाओं को जिंदा गाड़ने की कोशिश की। आरोपियों ने डंपर से महिलाओं पर मुरम डाल दी। इससे एक महिला कमर तक और दूसरी गले तक मुरम के ढेर में दब गई। बाद में फावड़े से मुरम हटाकर दोनों को बाहर निकाला गया। एक महिला बेहोश हो गई। पूरी खबर पढ़े

source https://www.bhaskar.com/local/mp/rewa/news/if-there-had-been-a-delay-of-even-5-minutes-i-would-not-have-survived-133357673.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...