Skip to main content

नूराबाद में पांच भैंसों की मौत:सॉल्वेंट फैक्ट्री के केमिकल युक्त पानी पीने से भैंसो की गई जान

मुरैना खजूराबाद क्षेत्र में आसन नदी में पांच भैंसों की दर्दनाक मौत हो गई। भैंसों की मौत नदी के पानी में मौजूद केमिकल के पीने के कारण हो गई। भैंसे नदी में पानी पीने के लिए गई थी, पानी पीते ही उन्होंने दम तोड़ दिया। भैंसों के मरने से बौखलाए उनके मालिकों ने नेशनल हाईवे क्रमांक 44 पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही नूराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। भैंस मालिकों का कहना था कि पास में मौजूद सॉल्वेंट फैक्ट्री का केमिकल टैंकर द्वारा नदी में बहाया जाता है, जिसके पानी युक्त पीने से भैंसों सों की मौत हुई है। घटना मंगलवार शाम की है। बता दें कि, मंगलवार की शाम चार बजे आसन नदी में छोड़े गए फैक्ट्री के केमिकलयुक्त गंदे पानी में पहुंची भैंसौ ने जैसे ही उस पानी को पिया, पानी पीते ही वे वहां गिर गई तथा बाहर नहीं निकल सकी। उनकी उसी पानी में मौत हो गई। सॉल्वेंट फैक्ट्री में बनता है सरसों का तेल हाइवे क्रमांक 44पर संचालित सॉल्वेंट फैक्ट्री में डीओसी, राइस ब्रान मिलाकर सरसों तेल तैयार किया जाता है। पास में ही एक अन्य फैक्ट्री में धान से चावल बनाया जाता है। इन दोनों फैक्ट्रियों से निकलने वाले केमिकलयुक्त गंदे पानी को टैंकर के माध्यम से नदी में डाला जा रहा है, जिसे पीने से इन भैंसों की मौत हुई है। आसपास के ग्रामीण कर चुके विरोध बता दें कि, दूषित पानी को नदी में डालने का पूर्व में भी करुआ व आसपास के ग्रामीणों ने विरोध किया था। उस समय भी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उपरोक्त केमिकल युक्त पानी को बंद करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन फैक्ट्री से निष्कासित हो रहे केमिकल युक्त पानी आज भी आसन नदी में डाला जा हा है। इस पानी को पीने से ग्राम जड़ेरुआ थाना नूराबाद निवासी रघुनाथ गुर्जर की 3 एवं ऋषी गुर्जर की 2 भैंस मृत हुयी है करने वाली भैंसों की कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई गई है। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी इस घटना से आक्रोशित करुआ तथा आसपास के ग्रामीणों ने फैक्ट्री के समक्ष धरने देकर प्रदर्शन कर दिया। SDM भूपेन्द्र सिंह, SDOP बानमोर आदर्शकांत शुक्ला, तहसीलदार व पुलिस बल मौके पर पहुंचा और भैंस मालिकों को समझाइश दी। प्रशासन के अधिकारियों ने भैंस मालिकों को आश्वासन दिया है कि, संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा मृत भैंसों के मालिकों को प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। मृत भैंसों का पीएम कराया गया है। पुलिस और प्रशासन पर पकड़ रखते हैं फैक्ट्री मालिक जिस सॉल्वेंट फैक्ट्री से निकले केमिकल युक्त पानी पीकर भैंसों की मौत हुई है वह साल्वेंट रमेश बिल्ला का बताया जा रहा है। रमेश बिल्ला काफी प्रभावशाली व्यक्ति है तथा मुरैना पुलिस एवं प्रशासन पर उसकी अच्छी पकड़ है। यही वजह है कि पहले भी कई बार इस प्रकार की घटनाएं घटने के बावजूद उनकी सॉल्वेंट फैक्ट्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस फैक्ट्री से टैंकरों द्वारा आसन नदी में पानी छोड़ा जाता है जिससे वहां दुर्गंध आती रहती है।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/morena/news/five-buffaloes-died-in-noorabad-133261782.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...