Skip to main content

उत्कृष्ट स्कूल में लगाई सेल, शिक्षक बने दुकानदार:जिसकी जो मर्जी वह उठा रहा था, स्कूल से लेने के बाद भी आए पैरेंट्स

रतलाम के डेलनपुर स्थित श्री चेतन्य टेक्नो स्कूल से जप्त की गई स्कूल बुक्स, यूनिफॉर्म, बेल्ट, मोजे, ब्लेजर लेने 50 से अधिक पैरेंट्स सागोद रोड स्थित उत्कृष्ट स्कूल पहुंचे। कुछ पैरेंट्स तो ऐसे थे जिन्होंने पूर्व में यूनिफॉर्म ले चुके है वह भी दोबारा लेने आए। स्टाफ कम होने के कारण व्यवस्था भी गड़बड़ाई। जिसकी जो मर्जी वह उठा रहा था। बाद में विभाग के अधिकारियों को सख्त होना पड़ा। पहले दिन करीब 94 हजार की सामग्री शिक्षा विभाग ने बेची। कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशन में शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल से जब्त की गई सामग्री को एक तिहाई दामों में पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर बेची जा रही है। इसकी शुरूआत मंगलवार से हुई। पहला दिन होने व सामग्री बेचने में स्टाफ की कमी के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाद में अधिकारी पहुंचे और व्यवस्था को दुरस्त किया। कई पैरेंट्स के चेहरे पर खुशी थी। खुशी का कारण यह था कि जो कोर्स व यूनिफॉर्म स्कूल से उंचे दाम बताए थे वहीं सामग्री उसी रेट के एक तिहाई रेट पर उन्हें मिली। कई पैरेंट्स ऐसे थे जिन्होंने् पूर्व में यूनिफॉर्म, ब्लेजर व स्वेटर ले चुके है वह भी यहां पर दोबारा लेने आए। जब उनसे पूछा तो कहा कि बच्चों की यूनिफॉर्म छोटी पड़ जाएगी तो लेने आए है। शिक्षा विभाग द्वारा सारी सामग्री जमा कर रखी गई थी, लेकिन पैरेंट्स अपनी मनमर्जी से उठाने लगे। जिससे यूनिफॉर्म व ब्लेजर फैला कर सेल माफिक रख दिए। व्यवस्था देखने जिला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा, बीईओ एमएल डामर व उत्कृष्ट स्कूल प्राचार्य सुभाष कुमावत भी पहुंचे। 1 करोड़ से अधिक की निकली जप्त सामग्री स्कूल से जप्त सामग्री का जब शिक्षा विभाग ने आकंलन किया तो बुक्स व यूनिफॉर्म मिलाकर सभी सामग्री 1 करोड़ 14 लाख रुपए की निकली। पहले दिन 94 हजार की बिलींग होने के बाद बुधवार से 10 शिक्षकों की ओर ड्यूटी सामग्री बेचने में लगा दी है। रतलाम में यह पहला मौका है कि जब किसी बड़े प्राइवेट स्कूल से सामग्री जप्त कर खुद शिक्षा विभाग द्वारा बेची जा रही है। अभी तक 2 लाख भी नहीं हुए जमा कलेक्टर ने जांच के बाद स्कूल प्रबंधन पर 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था। 16 जुलाई को कलेक्टर की तरफ से स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी हुआ था। 7 दिन में राशि जमा करना थी। लेकिन 14 दिन बाद भी जुर्माना राशि स्कूल प्रबंधन जमा नहीं कर पाया। यहां तक विभाग भी रिमाइंडर नोटिस नहीं भेज सका। अधिकारियों का कहना है कि जुर्माना राशि जमा कराने पर बैंक रसीद देने को कहा है। लेकिन अभी तक रसीद नहीं दी है। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ले सकते है स्कूल से जांच दल द्वारा जप्त 19561 ड्रेस, बेल्ट, मोजे तथा 360 सेट पाठ्य पुस्तक सामग्री को प्रथम आओ प्रथम पाओ की तर्ज पर पैरेंट्स को एक तिहाई दामों पर सेल की जा रही है। उत्कृष्ट स्कूल में सेल काउंटर बनाया है। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक पैरेंट्स आकर बुक, यूनिफॉर्म ले सकते है। चेतावनी का नहीं हुआ असर कलेक्टर बाथम ने श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया था कि वह अपना ड्रेस कोड नहीं बदले। पालकों को सूचित करें कि बच्चों के लिए ड्रेस, पुस्तके एवं अन्य सामग्री एक तिहाई मूल्य पर उत्कृष्ट विद्यालय में लगाए गए सेल काउंटर से खरीदे। लेकिन कई पैरेंट्स ने स्कूल प्रबंधन द्वारा जानकारी देने से इंकार किया।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/teachers-became-shopkeepers-officers-kept-monitoring-133405592.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...