बावड़ी हादसे को लेकर हाईकोर्ट ने कलेक्टर से मांगा जवाब:मृतक के परिजन ने मुआवजे को लेकर कोर्ट में लगाई थी याचिका
बावड़ी हादसे में इंदौर हाईकोर्ट ने कलेक्टर से जवाब मांगा है। मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में कम मुआवजा मिला था। इस पर उन्होंने कोर्ट में याचिका लगाई थी। दरअअसल, बावड़ी हादसे में इंदर जानकी (40) की मौत हो गई थी। शासन ने मुआवजे के रूप में मृतक के परिजनों को सात लाख रुपए दिए थे। इसके बाद मृतक के पिता नारायण जानकी द्वारा परिवार के भरण-पोषण के लिए सरकार से आर्थिक मदद के लिए 50 लाख के मुआवजे की मांग की गई। उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। जिसमें बताया कि घर में कमाई करने वाला अब कोई नहीं है। मृतक के दो बच्चे हैं। बच्चों की स्कूल फीस देने की भी मांग की गई। हाईकोर्ट ने कलेक्टर को 45 दिनों में जवाब पेश करने के लिए कहा है। बता दें 30 मार्च 2023 को स्नेहनगर (पटेल नगर) में बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर स्थित बावड़ी में स्लैब धंसने से 36 लोगों की मौत हो गई थी।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/the-high-court-sought-a-reply-from-the-collector-regarding-the-bawdi-accident-133383735.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/the-high-court-sought-a-reply-from-the-collector-regarding-the-bawdi-accident-133383735.html
Comments
Post a Comment