Skip to main content

हजार बिस्तर अस्पताल मे मारपीट:डॉक्टरों ने मरीज, अटेंडेंट और परिजन को बेरहमी से पीटा, महिलाओं को भी नही बख्शा

ग्वालियर में जयारोग्य अस्पताल समूह के हजार बिस्तर के अस्पताल में रविवार रात को एक बार फिर मरीज और उसके परिजन से मारपीट की गई है। मरीज का आरोप है कि जूनियर डॉक्टरों ने उन पर जमकर लात घूसे बरसाए और बेरहमी से मारपीट की है। डॉक्टरों ने मारपीट के दौरान परिवार के एक सदस्य जो रिटायर्ड आर्मी मैन है और महिलाओं को भी नहीं बख्शा है। उधर डॉक्टर का कहना है कि उनके साथ मरीज के साथ आए लोगों ने मारपीट की है। हमलावरों ने एक डॉक्टर का सिफ फाड़ दिया। मारपीट के बाद दोनों ही पक्ष कंपू थाने पहुंच गए और एक दूसरे पर आरोप लगाए। रात 11 बजे तक मामले में FIR दर्ज नहीं हो सकी थी। पुलिस दोनों पक्षों पर एक्शन ले रही है। भिंड के बरोह थाना क्षेत्र के अमृतपुरा निवासी उमेश सिंह बीमारी के चलते पिछले तीन दिन से हजार बिस्तर अस्पताल में इलाज करा रहे थे। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान उसके स्वास्थ्य में सुधार हुआ तो उसे तृतीय तल पर स्थित सामान्य वार्ड में शिफ्ट करने के लिए चिकित्सकों ने रविवार को कहा। इस पर परिजन उमेश को रविवार की शाम करीब 5 बजे सामान्य वार्ड में लेकर पहुंचे। उमेश के परिजन का आरोप है कि वार्ड में जगह नहीं थी और उमेश को बेचैनी हो रही थी। ऐसे में उमेश वहीं डॉक्टर ड्यूटी रूम में लेट गया। यह देख जूनियर डॉक्टर नाराज हुए और उन्होंने अभद्रता करते हुए उमेश को बाहर निकाल दिया। जब उमेश और उसके परिजन ने विरोध किया तो जूनियर डॉक्टरों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। डॉक्टरों ने महिलाओं के साथ भी की मारपीट पीड़ित उमेश का कहना है कि डॉक्टरों का विरोध करने पर जूडा (जूनियर डॉक्टर) उसे जमकर पीटने लगे तो उसके मौसा, जो कि आर्मी में सुबेदार से रिटायर्ड है, वह बचाने आए तो उनके साथ भी मारपीट की। महिलाएं बचाने आई तो उनके साथ भी मारपीट कर दी। जूनियर डॉक्टरों ने किसी को नहीं छोड़ा, जो मिला उसे पीटते चले गए। वह रहम भी नहीं खा रहे थे। उनकी एक आवाज पर आधा सैकड़ा डॉक्टर एकत्रित हो गए थे। जूनियर डॉक्टरों का आरोप जबकि जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि जब उमेश को ड्यूटी रूम से बाहर निकलने के लिए कहा तो परिजन ने मारपीट कर दी। इस दौरान जूनियर चिकित्सक डॉ. प्रशांत के सिर में और डॉ. मनोज व डॉ. देवांजीत दास को चोटे भी आईं। मारपीट की घटना से गुस्साए जूनियर डॉक्टर्स काम बंद कर कम्पू थाना पहुंच गए। दोनों पक्ष देर रात तक एक-दूसरे पक्ष पर प्राथमिकी दर्ज कराने पर अड़े रहे। जिला अस्पताल में नवजात की मौत के बाद हंगामा रविवार को ग्वालियर के मुरार स्थित जिला अस्पताल में भी हंगामा हुआ है। बेहटा निवासी 26 वर्षीय रीना को परिजन ने प्रसव के लिए मुरार जच्चा खाने में 19 जुलाई की सुबह 10.30 बजे भर्ती किया था। भर्ती के दौरान चिकित्सक ने महिला में खून की कमी बताई और 20 जुलाई दोपहर करीब 1 बजे खून की बोतल लगाकर वार्ड में ही भर्ती रखा। लेकिन खून चढने के बाद से ही महिला को प्रसव पीड़ा उठना शुरू हो गई। महिला वार्ड में दर्द से पूरी रात दड़पती रही और परिजन स्टाफ से महिला को देखने की गुहार लगाते रहे। उसके बाद भी महिला को देखने न तो कोई डॉक्टर्स पहुंचा और न ही स्टाफ। इतना ही नहीं रविवार की सुबह करीब 4 बजे महिला वार्ड में पलंग पर ही बच्चे का सिर बाहर निकलने लगा। यह देख परिजन दौड़ते हुए स्टाफ के पास पहुंचे और देखने के लिए कहा। उसके बाद भी स्टाफ ने महिला को देखने नहीं पहुंचे और व्हील चैयर पर महिला को लेबर रूम में लाने के लिए गया। लेबर रूम ले जाते समय नवजात का सिर दव गया और उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद परिजन ने हंगामा मचाया है।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/fight-in-thousand-bed-hospital-133357390.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...