कोलगवां थाना क्षेत्र के बराज में हुई मारपीट की एक घटना में मुकदमा दर्ज किए जाने से नाराज भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को थाना घेर लिया। प्रदर्शनकारी थाना के सामने धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। गत 12 जुलाई को ग्राम बराज में सब्जी का ठेला लगाने को लेकर हुई मारपीट की एक घटना पर पुलिस ने नीलेश चौधरी और ओमप्रकाश चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। भीम आर्मी के कार्यकर्ता नीलेश और ओम प्रकाश के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए जाने से नाराज थे। लिहाजा रविवार को वे भीड़ के साथ कोलगवां थाना पहुंच गए। उन्होंने पुलिस पर दबंगों के दबाव में फरियादियों की मदद करने के बजाय उलटा उनके ही खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारी नीलेश और ओमप्रकाश के खिलाफ दर्ज मुकदमा रद्द करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने टीआई सुदीप सोनी को एक ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि अगर बेगुनाहों पर दबंगों के दबाव में की गई कार्रवाई वापस नहीं ली गई तो भीम आर्मी अनिश्चित कालीन धरना देगी। प्रदर्शनकारियों में भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष विजय वर्मा आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष अत्तू खान, भीम आर्मी उपाध्यक्ष शैलेंद्र जायसवाल, गंगाराम वर्मा, भीम आर्मी मीडिया प्रभारी सावन कपूर, अमित ठाकुर, विकास चौधरी, अंगद चौधरी एवं रजनीश कुशवाहा आदि शामिल रहे।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/satna/news/bhim-army-surrounded-the-police-station-133321098.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/satna/news/bhim-army-surrounded-the-police-station-133321098.html
Comments
Post a Comment