भोपाल में चौथी मंजिल से गिरी नवविवाहिता, मौत:परिजन का आरोप- ससुराल वालों ने धकेला; चार महीने पहले हुई थी शादी
भोपाल के कटारा हिल्स में नवविवाहिता की एक अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि युवती को ससुराल वालों ने बालकनी से धक्का दिया है, जबकि प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे खुदकुशी मान रही है। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। घटना रविवार रात करीब 11:30 बजे शंकराचार्य गौरी हिल्स अपार्टमेंट की है। आखिरी कॉल पर जीजा ने कहा था कि बहन को ले जाओ मृतका के मौसेरे भाई अंकित ने बताया, 'हम विदिशा जिले के रहने वाले हैं। स्वार्ती पटेल (23) मेरी छोटी बहन थी। उसकी शादी तीन महीने पहले कटारा हिल्स में रहने वाले भूपेंद्र पटेल से की थी। रविवार रात करीब 10 से 11 के बीच जीजा ने कॉल किया था। उन्होंने बहन को हमेशा के लिए ले जाने की बात कही थी। इसी बीच बहन ने फोन लेकर कहा कि मुझे लेने मत आना, कभी मत आना, कोई नहीं आना। इसके बाद कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया। कुछ देर में जीजा को दोबारा कॉल किया, तो उन्होंने बताया कि मजाक कर रहे थे। रात करीब एक बजे भूपेंद्र की मां ने मेरे पिता को कॉल किया। जब मैंने फोन रिसीव किया, तो उन्होंने कहा कि तुम किसी को कुछ मत बताना। स्वार्ती का हालत गंभीर हो गई है। तुम अकेले अस्पताल आ जाओ। भूपेंद्र की मां ने कहा कि स्वार्ती सीढ़ियों से गिर गई है, उसे चोट आई है। 10 से 15 मिनट बाद जब मैंने भूपेंद्र को फोन किया, तो उसने बताया कि स्वार्थी कपड़े सुखाते वक्त छज्जे से गिर गई थी। दोनों ने ही अलग-अलग बातें बताईं। अस्पताल जाकर खबर मिली कि बहन की मौत हो चुकी थी।' वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले की थी शादी वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले 13 फरवरी 2024 को स्वार्ती की शादी भूपेंद्र पटेल से हुई थी। भूपेंद्र भोपाल में मार्बल की शॉप में सेल्समैन है। स्वार्ती को बचपन से ही उसके मामा ने पाला था। जब वह 6 महीने की थी, तभी मां की मौत हो गई थी। इसके बाद स्वार्ती के पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। वह सवार्ती को उसके मामा के हवाले करके चले गए थे। मृतका अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे स्वार्ती की शादी उनके मामा वीर सिंह पटेल ने की थी। शादी में जरूरत का सभी सामान दिया गया था। इसी के साथ शादी में जमीन बेचकर पांच लाख रुपए नकदी भी दिए थे। इसके बाद भी भूपेंद्र और उसके परिजन शादी के कुछ समय बाद ही कार की मांग करने लगे। जब हमने कार देने से इनकार किया तो वह स्वार्ती को प्रताड़ित करने लगे। पुलिस का कहना कि परिजनों के डिटेल बयानों के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/newly-married-woman-dies-after-falling-from-fourth-floor-in-bhopal-133255558.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/newly-married-woman-dies-after-falling-from-fourth-floor-in-bhopal-133255558.html
Comments
Post a Comment