Skip to main content

8 साल का बच्चा नाले में बहा:नाना के घर घूमने आया था फरहान, 6 घंटे किया रेस्क्यू; SDREF की टीम ने भी किया तलाश

जबलपुर में 8 साल का बच्चा अचानक ही उफनते नाले में बह गया। घटना मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर कंटगी थाना के ग्राम रंगरेज की है जहां 8 साल के बच्चे का पैर फिसलने कारण गहरे नाले में बह गया। स्थानीय लोगों ने बच्चे को बचाने की भरसक कोशिश की पर तब तक वह गहरे पानी में समा चुका था। घटना की जानकारी तुरंत ही कंटगी थाना पुलिस को दी गई जिसके बाद थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों के साथ मिलकर बच्चे को तलाश करने की कोशिश की, पर जब करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी बच्चा नहीं मिला तो मुख्यालय में सूचना दी गई जिसके बाद जबलपुर से एसडीआरएफ की टीम कंटगी पहुंची और नाले में बहे बच्चे को तलाश करना शुरू किया पर अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू नहीं हो पाया। नाना के यहां आया था फरहान 8 साल का फरहान खान दो दिन पहले ही जबलपुर से कंटगी अपने नाना-नानी के यहां घूमने आया था। शनिवार की शाम को नमाज पढ़ने के बाद वह मस्जिद से घूमने के लिए बाहर निकला। अपने कुछ दोस्तों के साथ वह रंगरेज नाले के पास पहुंचा कि अचानक ही उसका पैर फिसल गया। पास में मौजूद कुछ लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की पर बहाव इतना तेज था पानी का कि पलक झपकते ही वह पानी में बह गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत ही कंटगी थाना पुलिस को सूचना देते हुए रेस्क्यू करना शुरू कर दिया पर बच्चे की तलाश नहीं कर पाए। जानकारी मिलते ही कंटगी थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय मौके पर पहुंची और जबलपुर में एएसपी सूर्यकांत शर्मा की घटना की जानकारी दी। एएसपी ने होमगार्ड के अधिकारियों की जानकारी दी, जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम जबलपुर से घटनास्थल के लिए रवाना हुई। रात 12 बजे तक चला रेस्क्यू जबलपुर से कटंगी पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रात करीब 12 बजे तक बच्चे को तलाश करते हुए रेस्क्यू किया पर वह नहीं मिला। प्लाटून कमांडेंट पुष्पेंद्र अहिरवार अपनी टीम के साथ बच्चे को तलाश करने में लगे रहे, पर पानी का बहाव और बारिश के कारण तलाश में समस्या खड़ी हो रही थी। रात 12 बजे के बाद रेस्क्यू को बंद कर दिया गया। इधर जिस नाले में 8 साल का फरहान गिरा था, वह आगे जाकर हिरण नदी में मिलता है, ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि बालक बहते हुए हिरण नदी तक पहुंच गया होगा. बहरहाल बच्चे के रेस्क्यू के लिए रविवार की सुबह एक बार फिर से तलाश शुरू की जाएगी। कंटगी थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय का कहना है कि 8 साल का बच्चा घूमते हुए नाले के पास पहुंचा और दोस्तो के साथ खड़ा हुआ था कि अचानक ही उसका पैर फिसला और वह गहरे पानी में जाकर समा गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय गोताखोरों के साथ मिलकर पुलिस बच्चे को काफी देर तक तलाश किया पर जब बच्चा नहीं मिला तो मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई है। एसडीआरएफ की टीम भी जबलपुर से आई है उसे तलाश किया गया पर वह नहीं मिला। रविवार को एक बार फिर से सुबह रेस्क्यू किया जाएगा। पुलिस ने फरहान के परिवार वालों को भी घटना की जानकारी दे दी है।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/8-year-old-child-drowned-in-drain-133389487.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...