पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय बैरागढ़ में खेलकूद प्रतियोगिता का समापन:कबड्डी अंडर-14 में देवास, अंडर-17 में इंदौर-2 फर्स्ट, जबकि वॉलीबॉल अंडर-17 में गुना विजेता
पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय बैरागढ़ में के.वि.सं. की 53 वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता 2024-25 का समापन शनिवार को धूमधाम से किया गया। कबड्डी अंडर - 14 (बालिका) प्रतियोगिता में के .वि.देवास ने प्रथम स्थान, के.वि. उज्जैन ने द्वितीय स्थान तथा के.वि. होशंगाबाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी अंडर -17 (बालिका) प्रतियोगिता में के.वि.नं.2 इंदौर ने प्रथम, के.वि.देवास ने द्वितीय तथा के.वि.नं-4 ग्वालियर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त वॉलीबॉल अंडर -17 प्रतियोगिता में के.वि. गुना ने प्रथम, के.वि.बैरागढ़ ने द्वितीय तथा के.वि. टीकमगढ़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत हरित पौधा प्रदान कर किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बंगाली,असमिया नृत्य तथा मराठी फ्यूजन नृत्य की सुंदर प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। इसके बाद के.वि.बड़वानी की अनुरक्षक शिक्षिका काव्या तथा के.वि.गुना की खेल प्रतिभागी प्रतिभा मीना द्वारा तीन दिवसीय अपने -अपने अनुभव साझा किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर आर. एस. यादव ने सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण- पत्र एवं प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय प्रतिभागियों को क्रमशः स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्रदान किये गए। उन्होंने अपने उद्बोधन में सभी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं प्रदान की। विद्यालय के प्राचार्य भरत कुमार बचले के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। उन्होंने प्रतियोगिता को सफल बनाने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मेजर आर. एस. यादव, नॉमिनी अध्यक्ष, पीएमश्री के.वि. बैरागढ़, 3 ई एम ई सेंटर मौजूद रहे।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/sports-competition-concluded-at-pm-shri-central-school-bairagarh-133389353.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/sports-competition-concluded-at-pm-shri-central-school-bairagarh-133389353.html
Comments
Post a Comment