लोक अदालत की तर्ज पर दी छूट, ₹13 करोड़ वसूले:प्रॉपर्टी-जल कर के सरचार्ज में छूट; 7 हजार से ज्यादा ने जमा कराया
नेशनल लोक अदालत की तर्ज पर शनिवार को भोपाल के 172 स्थानों पर कैम्प लगाए गए। इनमें प्रॉपर्टी और जल कर के सरचार्ज (अधिभार) में छूट दी गई। जोन, वार्ड ऑफिसों में शाम तक लोग अपना बकाया टैक्स जमा करवाने पहुंचे। 7 हजार से ज्यादा लोगों ने 13 करोड़ 13 लाख रुपए जमा करवाए। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने 13 जुलाई को नेशनल लोक अदालत की तर्ज पर संपत्ति, जल कर एवं उपभोक्ता प्रभार के मदों में अधिभार में छूट प्रदान दी थी। इसके चलते भोपाल में भी कैम्प लगाकर बकाया राशि वसूली गई। यहां लगे कैम्प सभी 21 जोन और 85 वार्ड ऑफिसों में यह कैम्प लगे। इसके अलावा 66 अन्य जगहों पर भी कैम्प लगाए गए। निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण ने सभी जोन और वार्ड प्रभारियों को ज्यादा से ज्यादा वसूली करने को कहा था। इसके लिए डोर-टू-डोर और सफाई वाहनों के जरिए भी लोगों को जानकारी दी गई।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/today-is-the-day-of-discount-in-property-and-water-tax-133314431.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/today-is-the-day-of-discount-in-property-and-water-tax-133314431.html
Comments
Post a Comment