नर्मदा के आंचल में मिला 1दिन के नवजात का शव:डिलेवरी के बाद नवजात को नदी में फेंकने की आशंका, परिजन ढूंढ रही पुलिस
नर्मदापुरम में कोरी घाट पर सोमवार को दोपहर में नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। रहवासियों की सूचना पर काेतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। नवजात को देखा। जो मृत था। जिसका नला भी कटा नहीं था। नवजात एक दिन का है। संभवत: डिलेवरी के बाद ही उसे नर्मदा नदी में फेंक दिया होगा। पुलिस के मुताबिक नवजात बच्चा है या बच्ची। यह कंफर्म नहीं हो पाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर उसका पोस्टमार्टम कराया। पुलिस अब नवजात को नदी में फेंकने वाले उसके परिजन व उसे जन्म देने वाली मां की तलाश कर रही है। एसआई सुरेश चौहान ने बताया कोरी घाट पर दोपहर में सूचना मिली कि नर्मदा नदी किनारे एक नवजात का शव पड़ा है। नवजात का जन्म 24 घंटे के ही अंदर हुआ है। नवजात को किसी ने फेंका है या कहीं से बहकर आया। यह अभी क्लियर नहीं हो पाया। इसका पता लगाया जा रहा है। मर्ग कायम कर लिया गया है।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/narmadapuram/news/the-body-of-a-one-day-old-newborn-was-found-in-the-lap-of-narmada-133399140.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/narmadapuram/news/the-body-of-a-one-day-old-newborn-was-found-in-the-lap-of-narmada-133399140.html
Comments
Post a Comment