ग्वालियर में सुबह-सुबह अधजली गाय मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। बजरंग दल के सदस्य वहां पहुंचे गए। तनाव की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स स्पॉट पर पहुंच गया। घटना मुरार थाना क्षेत्र के एमएच चौराहे के पास शुक्रवार सुबह की है। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि गाय की मौत होने पर उसे यहां पर डाल गए थे। कचरे में लगी आग से गाय का शव झुलस गया। मामला समझ में आते ही पुलिस ने राहत की सांस ली। मुरार थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि आर्मी एरिया में एक गाय अधजली हालत में पड़ी हुई है। इसका पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में पता चला कि गाय का मौत होने पर उसे यहां पर डाल दिया था और कचरे की आग से वह झुलस गई है। फिलहाल गाय का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। जिसमें जो तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। एक कहानी यह भी ऐसा पता लगा कि जो गाय मृत अधजली मिली है, वह एक दिन पहले मृत हो गई थी। उसे आर्मी एरिया में पटका गया था और इसके बाद कुछ आसामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। जिसका पता चलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता यहां पर पहुंचे थे। पर इस कहानी की पुष्टि नहीं हुई। कई थानों की पहुंची पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए कई थाना प्रभारी अपने-अपने बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे, लेकिन मामला सुलझने पर वापस लौट गए थे।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/a-half-burnt-cow-was-found-causing-a-stir-133035218.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/a-half-burnt-cow-was-found-causing-a-stir-133035218.html
Comments
Post a Comment