नर्सिंग कॉलेजों में गड़बड़ी को लेकर एक्शन में सरकार:अब प्रवेश के लिए होगा स्टेट लेवल एग्जाम; घोटाले के दोषी अधिकारी-कर्मचारी होंगे बर्खास्त
मध्यप्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों में गड़बड़ियों को लेकर सरकार एक्शन में आ गई है। अब व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए कुछ नए कदम भी उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अनियमितता को लेकर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है। गड़बड़ी करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को बर्खास्त किया जाएगा। ऐसे कर्मचारियों और अधिकारियों की पहचान कराई जा रही है जिन्होंने गलत रिपोर्ट देकर अनफिट नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता दिलाने करने में मदद की थी। वहीं नर्सिंग काउंसिल के तत्कालीन रजिस्ट्रार और सचिव के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि उन्होंने अपने कार्यों को गंभीरता से नहीं किया। भविष्य में भी यदि इस तरह की कोई लापरवाही संज्ञान में आती है तो संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ये होगी नई व्यवस्थाएं सीएम डॉ. मोहन यादव ने ये ट्वीट किया नर्सिंग के लिए बनेगा प्रादेशिक आयोग, पात्रता परीक्षा भी कराएंगे सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भविष्य में इस तरह की अनियमितताएं न हों, इसके लिए व्यवस्था में व्यापक परिवर्तन किए जा रहे हैं। इससे स्थानीय स्तर पर होने वाली अनियमितताओं पर काफी हद तक रोक लगेगी। इसके अलावा नर्सिंग शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए शासकीय नर्सिंग संस्थानों में रिक्त पदों पर भर्ती करने की कार्रवाई भी अंतिम चरण में है। नर्सिंग घोटाले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए नर्सिंग घोटाले में सीबीआई इंस्पेक्टर राहुल बर्खास्त, 60 कॉलेजों की जांच इनके पास थी मध्यप्रदेश नर्सिंग कॉलेज घोटाले की जांच के लिए रिश्वत लेने के मामले में मंगलवार को सीबीआई ने 10 नए आरोपी घोषित किए हैं। इनमें सीबीआई के ही डीएसपी और एक इंस्पेक्टर शामिल हैं। अब मामले में 4 सीबीआई अफसरों को मिलाकर आरोपियों की संख्या कुल 23 हो गई है। वहीं, सीबीआई इंस्पेक्टर राहुल राज को बर्खास्त कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर 4 महीने से इंस्पेक्टर-प्रिंसिपल की बात सुन रही थी CBI शनिवार, 18 मई की रात को मध्यप्रदेश पुलिस और CBI के अफसर जब दफ्तर से छुट्टी के मूड में अपने घरों के लिए रवाना हो रहे थे, तब भोपाल की पॉश प्रोफेसर कॉलोनी में CBI इंस्पेक्टर राहुल राज के घर दिल्ली CBI सोने के बिस्किट और नकदी गिन रही थी। किसी को इस कार्रवाई की कानों कान खबर नहीं थी। पूरी खबर पढ़ें... MP नर्सिंग घोटाले की जांच में रिश्वतकांड में खुलासा मध्यप्रदेश में नर्सिंग कॉलेज घोटाले की जांच में जुटे CBI के 2 इंस्पेक्टर समेत 13 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में कई खुलासे हो रहे हैं। आरोपी रिश्वत के लेन देन में छाछ गिलास, अचार की बरनी जैसे विशेष कोडवर्ड का इस्तेमाल कर रहे थे। पैसा उठाने वाले को कैरियर, लाखों रुपए को अचार की बरनी और रुपयों की गिनती किलो आम कहते थे। पूरी खबर पढ़ें
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/a-regional-commission-will-be-formed-for-nursing-there-will-also-be-an-exam-133073964.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/a-regional-commission-will-be-formed-for-nursing-there-will-also-be-an-exam-133073964.html
Comments
Post a Comment