खाटू श्याम मंदिर भोपाल के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए विधायक:मां भगवती एवं बाबा खाटू श्याम को मुकुट व छत्र अर्पण किए
प्लेटिनम प्लाजा स्थित वैष्णोदेवी नवदुर्गा मंदिर के वार्षिकोत्सव में विधायक भगवान दास सबनानी शामिल हुए। उन्होंने भोले के दरबार संत नगर के प्रमुख कथा वाचक मुकेश महाराज, संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के व्यवस्थापक चंद्रशेखर तिवारी, राष्ट्रीय सिंधी मंच के जिला अध्यक्ष हीरो हिंदू, भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश मंत्री नानक दादलानी, प्रभु दास मूलचंदानी, अशोक कुमार तनवानी, मधु घनश्यानी, प्रवीण होतवानी, नरेंद्र टहिलयानी के साथ मां भगवती और बाबा खाटू श्याम को मुकुट एवं छत्र अर्पित किया। वे भजन संध्या में भी शामिल हुए।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/mla-participated-in-the-annual-festival-of-khatu-shyam-mandir-bhopal-133069985.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/mla-participated-in-the-annual-festival-of-khatu-shyam-mandir-bhopal-133069985.html
Comments
Post a Comment