Skip to main content

पत्नी की हत्या करने वाले पति को उम्रकैद:दो साल पहले सोते समय सिर कुचल कर की थी हत्या, न्यायालय ने सुनाया फैसला

भिण्ड में घरेलू विवाद को लेकर शराबी पति द्वारा नींद पर पत्नी का सिर पत्थर से कुचल कर हत्या करने वाले आरोपी पति को सुनवाई के दौरान साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने दोषी पाया। जिसके आधार पर न्यायालय ने आरोपी पति को आजीवन कारावास की सजा से दण्डित करने का फैसला सुनाया। मामले में जानकारी देते हुए अपर लोक अभियोजक उत्तम सिंह राजपूत ने बताया कि देहात थाना क्षेत्र में आने वाले निवासी कृष्णा नगर निवासी रहमान खां उर्फ गुड्डू पुत्र बुद्धे खां जो कि ऊदल वर्मा के मकान में किराए पर रहता था। 10 अप्रेल 2022 की रात को शराब के नशे में अपने घर पहुंचा। यहां उसकी पत्नी रेशमा एवं उसकी बेटी अंजली सो रही थी। रात 12 बजे के करीब आरोपी पति गुड्डू ने घरेलू विवाद को लेकर मन में चल रही। रंजिश के चलते पत्थर से रेशमा का सिर कुचल दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से भाग गया। मां की हत्या किए जाने की जानकारी जैसे ही पास में सो रही, बेटी अंजली को हुई तो वह पड़ोसियों के पास पहुंची और उन्हें जानकारी दी। जिस पर आसपास के लोग एकत्रित हुए और लहूलुहान रेशमा को जिला अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की हत्या की जानकारी होने पर देहात थाना पुलिस ने पड़ताल करते हुए मृतका की बेटी की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर दूसरे दिन ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। इस मामले में सुनवाई करते हुए सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने घटना स्थल पर मिले साक्ष्य और मृतका की बेटी के बयानों को पर्याप्त आधार मानते हुए हत्याकाण्ड को अंजाम देने वाले पति रहमान खां उर्फ गुड्डू को आरोपी माना। जिस पर न्यायालय ने दोषी को अपराध के लिए आजीवन कारावास की सजा से दण्डित किया। इसके साथ ही न्यायालय ने दोषी पर 500 का अर्थदंड लगाया।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhind/news/life-imprisonment-to-husband-who-murdered-his-wife-132962686.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...