Skip to main content

रिटायर्ड फौजी की गोली से घायल ने दम तोड़ा:भिंड रोड पर शव रखकर लगाया जाम, आरोपी के मकान तोड़ने की मांग

ग्वालियर में सोमवार सुबह रिटायर्ड फौजी और उसके साथियों द्वारा बिजली के तार डालने को लेकर हुए विवाद के बाद फायरिंग की थी। जिसमें दो सगे भाइयों सहित चार लोग घायल हुए थे। मंगलवार शाम को एक घायल राजवीर जाटव ने दम तोड़ दिया है। वहीं तीन अन्य परिजन अभी भी घायल है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। राजवीर की मौत का पता चलते ही पर परिजन ने पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा करना शुरू कर दिया। किसी तरह पुलिस ने मालमा संभाला तो परिजन शव को लेकर भिंड रोड पर पहुंचे और हाइवे जाम कर दिया। रात 10.30 बजे तक हंगामा चलता रहा। परिजन आरोपियों के मकान तोड़ने, तीन आर्म्स लाइसेंस, एक सदस्य को नौकरी व एक करोड़ की आर्थिक सहायत की मांग कर रहे थे। पुलिस ने उनकी मांगों पर मदद का आश्वासन दिया है। जिसके बाद वह रास्ते से हटे हैं। गौरतलब है कि रिटायर्ड फौजी यशवीर सिंह भदौरिया, रंजीत वाल्मीकि और उसके साथियों ने सोमवार सुबह पड़ोसी परिवार पर फायरिंग की थी। इस हमले में दो सगे भाई राजवीर और धर्मवीर, धर्मवीर की पत्नी मीना और बहू संजना घायल हुए थे। जिसमें एक गोली धर्मवीर के सीने और दूसरे भाई राजवीर के पेट में लगी थी। गोली लगने से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। वहीं छोटे भाई की पत्नी मीना के पैर और हाथ में दो गोलियां लगी थी साथ ही तीसरे भाई अजय जाटव की पत्नी संजना धक्कामुक्की में घायल हो गईं थी। घटना के बाद मौके पर ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह और एएसपी षियाज के.एम पहुंचे थे, और पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया था। इस मामले में मंगलवार शाम को घायल 50 वर्षीय राजवीर सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। राजवीर जाटव की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा करने लगे। रात 10.30 बजे तक हाइवे किया जाम पोस्टमार्टम हाउस से शव लेकर निकले परिजन ने भिंड रोड पर लाश रखकर हाइवे पर जाम लगा दिया। दोनों तरफ से हाइवे पर जाम लग गया। हंगामा कर रहे परिजन के साथ भीम आर्मी के लोग भी शामिल हो गए। मृतक के परिजन की मांग थी कि आरोपियों के मकान तोड़े जाएं। पीड़ित परिवार में तीन आर्म्स लाइसेंस दिए जाएं। परिवार के एक सदस्य को नौकरी और एक करोड़ की आर्थिक सहायता दी जाए। किसी तरह परिजन को पुलिस ने समझाया है, लेकिन वह रात तक माने हैं। पुलिस के आश्वासन के बाद वह मान गए हैं। उनका कहना है कि राजवीर जाटव के शव का बुधवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस का कहना इस मामले में महाराजपुरा CSP नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि सोमवार सुबह रसूदपुर इलाके में बिजली के तार डालने को लेकर एक परिवार का पड़ोसी से विवाद हो गया था। विवाद पर चार लोगों ने मिलकर परिवार में फायरिंग की थी जिसमें एक महिला और दो पुरुष गोली लगने से घायल हो गए थे। जिनमें से मंगलवार को एक घायल की मौत हो गई है। परिजन ने जाम लगाया था। मृतक के परिजन का कहना है कि सभी आरोपियों गिरफ्तार कर लिया जाए। सरकार की तरफ से जो भी आर्थिक सहायता राशि दी जाती है वह पीड़ित परिवार को दिलवाई जाएगी।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/the-injured-person-died-after-being-shot-by-a-retired-soldier-133020554.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...