ग्वालियर में बाइक चोरी कर भाग रहे चोर को महाराजपुरा थाना पुलिस ने पीछा कर भदरौली रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा है। उससे चोरी की एक बाइक बरामद हुई है। उसने शहर में वाहन चोरी की कई घटनाओं को कबूल किया है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए वाहन चोर से पूछताछ में जुट गई है। पुलिस अफसरों का मानना है कि इससे पूछताछ के बाद कुछ अन्य वाहन भी बरामद हो सकते हैं। टीआई महाराजपुरा धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि कुछ दिनों से खेल मैदान के पास से बाइक चोरी की घटनाएं घटित हो रही थीं। जिन्हें रोकने की जिम्मेदारी एसआई बृजमोहन शर्मा को दी। जिस पर खेल मैदान के पास पुलिस का पहरा लगा लिया। आज जब एक युवक की बाइक चोरी हुई तो पुलिस चोर की तलाश में जुटी और भदरौली रेलवे स्टेशन के पास वाहन चोर को हिरासत मंे लिया है। पकड़े गए चोर से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना नाम रिंकू प्रजापति गयादीन प्रजापति निवासी नारायण विहार बताया। उससे पूछताछ की तो उसने बाइक चोरी करना स्वीकार कर लिया है। इस तरह आया चोर हाथ चोर को पकड़ने के लिए पुलिस तीन दिन से खेल मैदान पर दो-दो जवानों की ड्यूटी लगा रही थी, जिसमें आरक्षक भीकम सिकरवार, धु्रव गुर्जर, नितिन, गोविन्द्र, एंदल सिंह, कुंज विहारी और पंकज की ड्यूटी थी, जिससे वारदातों पर अंकुश लगाई जा सके। पुलिस तीन दिन से वहां पर नजर रख रही थी और जैसे ही चोर ने बाइक लिफ्ट की पुलिस ने उसे घेराबंदी कर दबोच लिया। सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि एक बाइक चोर को पकड़कर उससे चोरी की दो बाइक बरामद की है। पुलिस पूछताछ कर पता लगा रही है कि वह बाइक किसे खपाता था। उसके गिरोह में और कौन-कौन हैं, जिससे कार्रवाई की जा सके।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/vehicle-thief-caught-by-police-133035113.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/vehicle-thief-caught-by-police-133035113.html
Comments
Post a Comment