Skip to main content

दिग्विजय सिंह बोले- पीएम मोदी किसी के सगे नहींं:कहा- संघ से निवेदन है कि मोदी के चक्कर में न पड़े, भाजपा को सबक सिखाना है

बड़वानी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शाम को बड़वानी जिले के राजपूर पहुंचे और कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जमकर ताबड़तोड़ सभा ली जंहा उन्होंने भाजपा,प्रदेश के सीएम व पीएम मोदी पर हमलावर होते हुवे। आरोप लगाया की चुनाव के दो चार दिन पहले भाजपा वाले लाडली बहनों के खाते में पैसा डाल देते और बिजली का बिल बढ़ाकर दे देते है। उन्होंने कहा की हमने किसानों को फ्री बिजली दी एक बत्ती कनेक्शन दिया पिछले 21 साल में कितने बेरोजगारों को नौकरी दी उन्होंने कहा की व्यापम में पैसा देने वाला जेल चला गया और लेने वाला नही गया,मोदी जी कहते है। न खाऊंगा न खाने दूंगा भाजपा ने जिसपर आरोप लगाया वो भाजपा में गए तो साफ सुथरे हो गए उन्होंने कहा की अमित शाह ने हिमाचल में जिसपर आरोप लगाया उसी कांग्रेसी हेमन्त शर्मा बिस्वा को भाजपा में आने के बाद मुख्यमंत्री बना दिया गया। मोदी जी रोज झूठ बोलते है। एक पकड़ में आए तो दूसरा और फिर तीसरा झूठ पर झूठ बोलते है। मोदीजी ने दस साल का वक्त मांगा था। आज कहते है.2047 तक इंतजार करो विकास के लिए जीएस टी से छोटा और मध्यम वर्ग का व्यापारी आज परेशान हो रहा है। नरेंद्र मोदी किसी के सगे नहीं हुए अडानी और अंबानी की हालत पतली दिखी तो मंच से कहते है। कांग्रेस के लिए दोनों बोरी और टैंपो से पैसा पहुंचा रहे। लेकिन सवाल ये है के इनकी ईडी और सीबीआई क्या सो रहे है। पकड़ा क्यों नहीं सोरेन के बेटे पर मनी लांड्रिग का केस लगा दिया और दबाव बनाया की भाजपा में आ जाओ लेकिन राजा और महाराजा बिक गए लेकिन आदिवासी नही बिका उन्होंने दिल्ली सीएम को लेकर कहा की केजरीवाल पर कोई केस नही लेकिन उन्हें जेल भेज दिया मोदी कहते है। कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की बू आती है। लेकिन मोदी झूठ बोलते है। हमारे घोषणापत्र में कही हिंदू मुस्लिम नही है। वो मीट,मछली, मंगलसूत्र पर भाषण देते है। हमने पचास साल में इतना झूठ बोलने वाला नेता नही देखा मेरे राजगढ़ चुनाव में कहते थे चुनाव दिग्विजय और नागर के बीच नहीं दिग्विजय और भगवान राम के बीच है। भगवान राम अगर पर्चा भरते तो प्रस्तावक दिग्विजय होता उन्होंने भाजपा के पूर्व सीएम पर भी तंज कसा कहा की शिवराज बोलते थे दिग्विजय आतंकी है। मैने पुलिस से पूछा में आतंकी हु तो पुलिस ने लिखकर दिया आप पर कोई केस नही अब बताओ में कंहा गलत हूं। उन्होंने कहा की जनसंघ का इमरजेंसी का समय भी मैने देखा जब संघ आर एस एस के लोगो को गिरफ्तार कर रहे थे तब मैने सेठी जी से बात करके छुड़वाया था दिग्विजय सिंह ने मंच से कहा की संघ से निवेदन है कि मोदी के चक्कर में न पड़े मोदी को सबक सिखाना है भाजपा को सबक सिखाना है।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/barwani/news/digvijay-singh-said-pm-modi-is-not-related-to-anyone-133000908.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...