देवास जिले के टोंकखुर्द क्षेत्र में अजीब बीमारी से लोगों के ग्रसित होने का मामला सामने आया है। यहां 8 दिन के भीतर 2 लोगों की मौत हो गई। कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने मंगलवार रात ट्वीट किया। जिसमें बताया कि ऐसी सूचना है कि देवास जिले की टोंकखुर्द तहसील के गांव खेड़ा माधवपुर में एक विचित्र किस्म की बीमारी का ग्रामीणजन न केवल सामना कर रहे हैं, बल्कि भयभीत भी हैं। बीमारी क्या है इसके कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं हैं। प्रदेश सरकार ने इसके लिए जांच दल गठित किया है। दल बुधवार को गांव जाकर जांच करेगा। कुछ लोगों के बीमार होने की सूचना मिली थी: CMHO मामला सामने आने के बाद दैनिक भास्कर ने देवास के सीएमएचओ शिवेंद्र मिश्रा से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि गांव में पिछले कुछ दिनों से लोगों के बीमार होने की जानकारी सामने आई है। गांव के एक व्यक्ति की तबीयत उल्टी, बुखार होने के बाद खराब हो गई थी। जिसे उज्जैन के आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान 26 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति की मौत 3 मई को इसी गांव में हुई है। 130 लोगों की जांच की गई, 16 सैंपल लिए सीएमएचओ मिश्रा के दो लोगों की मौत के बाद इस गांव में 130 लोगों की जांच की गई। 16 लोगों के सैंपल लिए गए। साथ ही गांव में बीमारियों का सर्वे कराया गया। लेकिन, अब तक किसी को मलेरिया, डेंगू, हैजा या किसी अन्य तरह की बीमारी होने की बात सामने नहीं आई है। एक शादी कार्यक्रम में कुछ लोग बीमार हुए थे। वहां पानी के सैंपल भी लिए गए हैं, उसमें भी किसी तरह की गड़बड़ी सामने नहीं आई है। इसलिए बीमारी का पता नहीं चल पाया है।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/2-deaths-in-8-days-in-kheda-madhavpur-of-dewas-132987039.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/2-deaths-in-8-days-in-kheda-madhavpur-of-dewas-132987039.html
Comments
Post a Comment