राजगढ़ के छापीहेड़ा थाना क्षेत्र के कायरी गांव में गुरुवार को माता पूजन के पहले एक 14 वर्षीय युवती भागकर थाने पहुंची। नाबालिग लड़की का आरोप है कि उसके पिता 4 लाख रुपए के बदले शादी मेरी शादी कर रहे हैं। मैं पढ़ना चाहती है। मामले में पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। दरअसल, मामला छापीहेड़ा के कायरी गांव का है। यहां से राजगढ़ 14 वर्षीय नाबालिग ने फिलहाल अहिंसा वेलफेयर सोसायटी के पास शरण ली है। पीड़िता का आरोप है कि गुरुवार को उसके यहां माता पूजन थी।उसके माता व पिता ने 3 महीने पहले सुस्याहेड़ी गांव के रहने वाले युवक से उसकी सगाई कर दी थी। जब उसने शादी करने से मना किया। तो लड़के की मां (होने वाली सास) ने पीड़िता के परिजनों पर दबाव बनाया कि उसके लड़के की शादी करें या लड़की बेचकर पैसे की भरपाई। अहिंसा वेलफेयर सोसायटी राजगढ़ की सदस्य निकिता मेवाड़े ने बताया कि आज एक नाबालिक बालिका हमारे कार्यालय में आई थी, उससे बात करने पर उसने बताया कि मेरी 7 मई को शादी है,उसका कहना है कि अभी वह 14 साल की है। घरवाले मेरी जबरदस्ती शादी कर रहे हैं। उन्होंने सामने वाले से पैसे भी लिए हैं। अभी उसके साथ काउंसिलिंग की जा रही है। यहां से उसको बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करेंगे आगे कार्रवाई वहीं से की जाएगी। इधर, छापीहेड़ा थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि कल में छुट्टी गए था। आज (2 मई) को CM साहब के कार्यक्रम में मेरी ड्यूटी लगी थी। हेड साहब ने मुझे इस बारे में बताया नही है। अहिंसा वेलफेयर वाले बोल रहे हैं, बच्ची हमारे पास आई है तो उन्हें कार्रवाई करनी चाहिए। हमारे पास बच्ची आएगी तो हम कार्रवाई करेंगे।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/rajgarh/news/my-father-sold-me-for-4-lakhs-132962372.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/rajgarh/news/my-father-sold-me-for-4-lakhs-132962372.html
Comments
Post a Comment