अस्पताल में 3 दिन से रखा है अज्ञात शव:बदबू से परेशान हुए मरीज और कर्मचारी, नहीं है मरचुरी, लोगों को हो रही परेशानी
परासिया के सिविल अस्पताल में बीते तीन दिनों से अज्ञात मृतक का शव रखा रहा। आज मरीज और अस्पताल के कर्मचारी बदबू से परेशान हो गए। कई मरीज अस्पताल छोडकर बाहर आ गए। दोपहर बाद पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले गई। पुलिस ने अज्ञात मृतक के रूप में नगर पालिका के सहयोग से शव को दफना दिया। गौरतलब है कि लगभग साठ साल के बुजुर्ग को बीमार हालात में सोनापीपरी से उठाकर 108 एंबुलैंस में लाया गया था। अस्पताल से वह बाहर निकलकर आसपास दिखाई दिया था। मंगलवार को उसका शव अस्पताल के सामने पाया गया था। तब से पुलिस उसकी शिनाख्त का प्रयास कर रही थी। उसके शव को फ्रीजर में रखकर परासिया अस्पताल में रखा गया था। फ्रीजर के ठीक से काम नहीं करने के कारण शव खराब हो गया और आज बेहद तेज बदबू पूरे अस्पताल में फैल गई। गौरतलब है कि परासिया अस्पताल में मरचुरी नहीं है। शव को अस्पताल के पीछे रख दिया जाता है।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/chhindwara/news/an-unidentified-body-has-been-kept-in-the-hospital-for-3-days-132995835.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/chhindwara/news/an-unidentified-body-has-been-kept-in-the-hospital-for-3-days-132995835.html
Comments
Post a Comment