Skip to main content

सीएम ने रजिस्ट्रार फर्म्स सोसायटी को किया तलब:12 लाख कर्मचारी-पेंशनर्स की आवाज उठाने वाले संगठनों का पंजीयन निरस्त

मध्यप्रदेश में पहली बार 7 लाख कर्मचारियों और 5 लाख पेंशनर्स की लड़ाई लड़ने वाले संगठनों के पंजीयन निरस्त कर दिए गए हैं। अब इतने बड़े वर्ग की लड़ाई लड़ने वाला कोई नहीं है। मान्यता खत्म होने से ये संगठन न तो सरकार से पत्राचार कर सकते हैं न अपनी बात मंत्री-अफसरों से मिलकर बता सकते। पंजीयन निरस्त करने वाली संस्था उद्योग विभाग के अधीन है और यह विभाग सीएम डॉ. मोहन यादव के पास है। मामला सीएम तक पहुंचा तो उन्होंने रजिस्ट्रार फर्म्स सोसायटी को तलब किया गया है। प्रदेश में 3 लाख कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ का पंजीयन निरस्त होने के बाद मामला हाई कोर्ट में है। अब मंत्रालय कर्मचारी संघ, विधानसभा कर्मचारी संघ व पेंशनर्स एसो. का पंजीयन निरस्त हुआ है। इधर, मुख्य सचिव को कर्मचारी संगठनों की ओर से लिखे पत्र में सहायक पंजीयक और फर्म्स संस्थाएं भोपाल द्वारा पंजीकृत संस्थाओं के बीच भेदभाव किया जा रहा है, जिस पर रोक लगाई जाए। रजिस्ट्रार फर्म्स सोसायटी ने कुछ पंजीकृत संस्थाओं का पंजीयन तीन महीने में एक नोटिस देकर खत्म कर दिया, जबकि शीघ्र लेखक संघ को 2021 से 2024 तक 15 दिन का नोटिस दिया जा रहा है, अब तो इस संस्था ने हाल ही में मंत्रालय में आग लगी आग से संस्था का रिकार्ड जलने का हवाला दे दिया है। यह है प्रक्रिया : कर्मचारी संगठनों के संबंध में मामलों में भेदभाव उनका पंजीयन निरस्त करने के संबंध में पहली सुनवाई सहायक पंजीयक एवं फर्म्स संस्था करती है, जिसकी अपील रजिस्ट्रार फर्म्स सोसायटी के पास होती है। इसके बाद अपीलेंट अथारिटी राज्य सरकार यानी उद्योग विभाग प्रमुख सचिव है। इन तीनों स्तर पर कर्मचारी संगठनों का मामला पहुंच चुका है, लेकिन अब तक कर्मचारी संगठनों पर हो रहे भेदभाव करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सबसे पुराने संगठनों को सिर्फ 1 से 3 महीने का नोटिस 1. मध्यप्रदेश सचिवालयीन (मंत्रालय) कर्मचारी संघ : 55 साल पुराना संगठन सिर्फ तीन तीन महीने के नोटिस पर पंजीयन क्रमांक 1263/1969 रद्द। वजह- शासीय निकाय का निर्वाचन न कराने पर धारा-34 के तहत कार्रवाई। 2. मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय कर्मचारी संघ : 52 साल पुराना संगठन पंजीयन क्रमांक 2981/ 1972 14 जून 2023 को निरस्त। ​नोटिस 8 मई 2023 कोद दिया था। वजह- धारा 27-28 का उल्लंघन। 3.पेंशनर्स एसोसिएशन : 33 साल पुराना संगठन... धारा-34 के तहत नोटिस देकर 6 सितंबर 2023 को पंजीयन 22231/1989 निरस्त। लेकिन यहां भेदभाव : मध्यप्रदेश सचिवालयीन शीघ्र लेखक संघ को सबसे पहले 2021 में नोटिस दिया। इसके बाद 14 मार्च 2022, 12 मई 2022 और 15 फरवरी 2024 को 15-15 दिन का नोटिस दिया। लेकिन 4 साल बाद भी कार्रवाई नहीं की। ​जिम्मेदारों के अलग-अलग बयान हर संगठन की प्रकृति अलग होती है। इसलिए सभी पर समान कार्रवाई नहीं हो सकती। जिनके पंजीयन निरस्त किए गए हैं, वे विधिवत हैं। -संजय सीठा, प्रभारी सहायक पंजीयक, फर्म्स एवं संस्थाएं मैं अपीलेंट अथॉरिटी हूं। मेरे पास मामला आएगा तो उसकी सुनवाई करूंगा। अभी मेरे पास ऐसा मामला नहीं आया है। -आलोक नागर, पंजीयक, रजिस्ट्रार फर्म्स सोसायटी

source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/cm-summoned-registrar-firms-society-133060885.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...