Skip to main content

Posts

सड़क हादसे में युवक की मौत

खरगोन | मेनगांव थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जिला अस्पताल चौकी के अनुसार भगवानपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम चांदपुरा निवासी महेश पिता शोभाराम की ग्राम लोहारी के पास हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। उसे मृत अवस्था में मंगलवार रात 11 बजे जिला अस्पताल लगाया गया। जहां बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। source https://www.bhaskar.com/local/mp/khargone/news/a-youngster-died-in-a-road-accident-135568991.html

पति को मारने वाली प्रोफेसर पत्नी को जाना होगा जेल:हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, तत्काल ट्रायल कोर्ट में सरेंडर के निर्देश

छतरपुर जिले में 3 साल पहले 2021 में हुए बहुचर्चित डॉ. नीरज हत्याकांड मामले में सेशन कोर्ट ने उनकी प्रोफेसर पत्नी ममता पाठक को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। उन पर आरोप था कि अवैध संबंधों के शक के चलते उन्होंने डॉक्टर पति को जहर देने के बाद नींद में करंट लगाकर मार डाला था। सेशन कोर्ट के आदेश को प्रोफेसर ने हाईकोर्ट में चुनौती दी। 2 माह पहले मामले पर जस्टिस विवेक अग्रवाल और जस्टिस देवनारायण मिश्रा की कोर्ट ने सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रखा था। मंगलवार को हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए डाॅक्टर पति को करंट देकर मारने की आरोपी पत्नी प्रोफेसर ममता पाठक को मिली उम्रकैद की सजा को कायम रखा है। हाईकोर्ट ने पूर्व में सुनवाई के दौरान सुरक्षित रखे फैसले में साफ किया था, कि घटना के दिन जब कोई अन्य व्यक्ति बाहर से नहीं आया था। परिस्थितियों की पूरी कड़ी इस तरफ इशारा कर रही थी कि पत्नी ममता पाठक ने ही पति को पहले नशीली दवा देकर बेहोश किया और बाद में करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया। कोर्ट ने पूर्व में सजा पर दिया गया अस्थायी निलंबन निरस्त करते हुए ममता पाठक को शेष कारावास भुगतने के लिए और तत्काल ट्रायल कोर्...

नागपंचमी पर महाकाल मंदिर में नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले:उज्जैन में बरसते पानी में उमड़े लाखों श्रद्धालु; साल में एक बार होते हैं दर्शन

नागपंचमी में उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर की तीसरी मंजिल पर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट रात 12 बजे खोले गए। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़ा के महंत श्री विनीत गिरी महाराज ने त्रिकाल पूजन किया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ। बता दें कि श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट हर साल सिर्फ एक बार नागपंचमी के दिन 24 घंटे के लिए खोले जाते हैं। श्रद्धालु आज रात 12 बजे तक दर्शन कर सकेंगे। यहां 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। प्रशासन ने भीड़ को संभालने और सुरक्षा के लिए 200 वरिष्ठ अधिकारी, 2,500 कर्मचारी, 1,800 पुलिसकर्मी और 560 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। रात 12 बजे बंद होंगे मंदिर के पट मंगलवार दोपहर 12 बजे फिर से महानिर्वाणी अखाड़ा की ओर से पूजन होगा। शाम को भगवान महाकाल की आरती के बाद पुजारियों और पुरोहितों द्वारा अंतिम पूजन किया जाएगा। इसके बाद रात 12 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। देखिए तस्वीरें 11वीं शताब्दी की श्री नागचंद्रेश्वर भगवान की दुर्लभ प्रतिमा श्री नागचंद्रेश्वर भगवान की प्रतिमा 11वीं शताब्दी की मानी जाती है। इस अद्भुत प्रतिमा में शिवजी और म...

एमपी नगर:मेट्रो के कारण बंद रास्ते और अतिक्रमण से व्यापारी परेशान

एमपी नगर जोन-1 में मल्टीलेवल पार्किंग और आसपास के इलाके के व्यापारी पिछले पांच साल से परेशान हैं। मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए यहां बैरिकेडिंग लगाकर एंट्री बंद कर दी गई थी। एमपी नगर व्यवसायी अशोक वसंता ने बताया कि बैरिकेड हट गया है, लेकिन वहां मेट्रो ने स्टेशन के पास स्ट्रक्चर बनाकर सड़क को बंद कर दिया है। नतीजा इस क्षेत्र में व्यापारियों और ग्राहकों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा इस पूरे इलाके में सड़क पर पार्किंग और अतिक्रमण के कारण भी परेशानी हैं। व्यापारियों ने कई बार प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी, लेकिन कोई हल नहीं निकला। source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/the-traders-are-troubled-by-the-closed-roads-and-encroachment-due-to-the-metro-135544031.html

ट्रेक्टर चोरी का 15 दिनों में खुलासा:अशोकनगर में 9 लाख का जॉन डियर ट्रेक्टर बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार

अशोकनगर के ईसागढ़ थाना पुलिस ने 10 जुलाई को हुई ट्रेक्टर चोरी का मामला 15 दिनों में सुलझा लिया है। पुलिस ने शनिवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 9 लाख रुपए कीमत का हरे रंग का जॉन डियर 5050 डी ट्रेक्टर बरामद किया है। चोली 10 जुलाई 2025 की रात को हुई दी। फरियादी जयपाल सिंह यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका हरे रंग का ट्रेक्टर (MP-67-ZB-5019) निर्माणाधीन मैरिज गार्डन से चोरी हो गया है। इस पर थाना ईसागढ़ में प्रकरण दर्ज किया गया। थाना प्रभारी मीना रघुवंशी ने मामले की जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन को दी। शुक्रवार-शनिवार की रात गश्त के दौरान 100 डायल में तैनात आरक्षक सोनू धाकड़ को तीन संदिग्ध व्यक्ति मिले। पूछताछ पर वे घबरा गए और भागने लगे। गश्त प्रभारी हेमराज मीणा और टीम ने तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने जयपाल यादव के बगीचे से ट्रेक्टर चोरी करना स्वीकार किया। उनके बयान पर ग्राम तिघरा और गुना के भगत सिंह कॉलोनी से दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपी अमन जाट के कब्जे से चोरी गया ट्रेक्टर बरामद कर लिया गया है। पुलिस का मानना है कि इन आरोपियो...

डायल 100 पायलटों की नौकरी पर संकट

विदिशा| डायल 100 वाहन चलाने वाले पायलट शुक्रवार कोकलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने एसपी और कलेक्टर के जरिए मुख्यमंत्री से मांग की गई है। पायलटों ने बताया कि अब डायल 100 की जगह 112 नंबर की नई सेवा शुरू हो गई है। इसके चलते कई पुराने कर्मचारियों को हटाया जा रहा है। हटाने का कारण सिर्फ यह बताया जा रहा है कि वे दसवीं पास नहीं हैं। पायलटों ने कहा कि वे 15 साल से सेवा दे रहे हैं। इसके बावजूद उनके अनुभव को नजरअंदाज किया जा रहा है। इससे वे बेरोजगार हो गए हैं। परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। विदिशा में डायल 100 की 21 से ज्यादा गाड़ियां चल रही हैं। पायलट सुनील और राजेश धाकड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री को इस मामले में सहानुभूति से विचार करना चाहिए। source https://www.bhaskar.com/local/mp/vidisha/news/dial-100-pilots-jobs-in-danger-135531800.html

पीडब्ल्यूडी के छह ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 5 इंजीनियरों पर कार्रवाई:35 सड़क, पुल के औचक निरीक्षण में मिली गड़बड़ी, सड़कों में जलभराव रोकने कहा

बारिश के कारण उखड़ी सड़कों और भवन निर्माण के मामले में लोक निर्माण विभाग ने छह ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। वहीं सहायक यंत्री और उपयंत्री समेत पांच इंजीनियरों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। एमपी सड़क विकास निगम के एमडी भरत यादव की अध्यक्षता में हुई सड़कों की औचक जांच की रिव्यू मीटिंग में यह फैसला किया गया है। इस दौरान चीफ इंजीनियरों को यह निर्देश भी दिए गए हैं कि बारिश के कारण मार्गों पर जलभराव रोकने के लिये स्थानीय प्रशासन से समन्वय कर कार्रवाई करें। जरूरत हो तो यातायात रोकने के निर्णय भी लिए जा सकते हैं। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने नर्मदापुरम, सिवनी, ग्वालियर, खरगोन, सीधी, उज्जैन और सागर जिलों में 35 सड़कों और निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। चीफ इंजीनियरों की सात टीमों ने कुल 35 कार्यों को रैंडम आधार पर इंस्पेक्शन किया। इनमें 21 सड़क व पुल के काम, 6 कार्य प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन यूनिट (भवन), 7 कार्य मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम और एक कार्य मध्यप्रदेश भवन विकास निगम का था। इंस्पेक्शन टीमों की रिपोर्ट की समीक्षा गुरुवार को एमपी सड़क विकास निगम के एमडी भरत यादव ...