Skip to main content

Posts

इंदौर में आचार्य बालकृष्ण ने अफसरों के साथ की बैठक:पतंजलि मऊगंज के साथ आईटी और एग्रीकल्चर सेक्टर में कर सकता है निवेश

पतंजलि योगपीठ के संस्थापक सचिव आचार्य बालकृष्ण ने मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के घुरेहटा में उद्योग स्थापित करने के फैसले के साथ-साथ प्रदेश के अन्य जिलों में भी निवेश के संकेत दिए हैं। उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कृषि और आईटी सेक्टर में भी निवेश कर सकते हैं। इस पर अगली बैठक में प्रस्ताव के साथ विस्तृत चर्चा की जाएगी। मोहन यादव सरकार ने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान आचार्य बालकृष्ण को 175 हेक्टेयर (400 एकड़) जमीन आवंटित करने का पत्र 24 फरवरी को सौंप दिया था। इसी क्रम में वे आज इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने एमपीआईडीसी (मध्यप्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) के अधिकारियों के साथ बैठक की। आचार्य बालकृष्ण को मिला मानद उपाधि सम्मान आचार्य बालकृष्ण के मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आयुर्वेद में सिकल सेल उपचार और अनुसंधान प्रयासों में पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। यह विचार-विमर्श राज्यपाल पटेल और पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट के संस्थापक सचिव आचार्य बालकृष्ण के बीच महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्य...

शराब दुकानों पर 50-60% डिस्काउंट, ठेकों पर भीड़:सतना में दोपहर में ही खत्म हुई प्रीमियम ब्रांड; दुकानों के बाहर सड़क पर लगा जाम

सतना में वित्त वर्ष के आखिरी दिन शराब की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ पहुंची। दुकानों पर 50 से 60 फीसदी तक का डिस्काउंट दिया मिला। प्रीमियम ब्रांड की शराब का स्टॉक दोपहर तक ही समाप्त हो गया। मध्यम श्रेणी की शराब के लिए शाम से देर रात तक लोगों की भीड़ जमी रही। कई ग्राहक अपनी पसंदीदा ब्रांड नहीं मिलने से निराश होकर लौटे। रात 10 बजे तक केवल सस्ती ब्रांड की शराब ही दुकानों में उपलब्ध थी। कुछ ग्राहक कैरेट में शराब खरीदकर गाड़ी में ले गए। कई लोग झोला लेकर आए थे, लेकिन स्टॉक कम होने के कारण उन्हें सीमित मात्रा में ही शराब मिल सकी। शाम होते ही दुकानों के बाहर वाहनों का जाम लग गया। लोग अपनी गाड़ियां यथासंभव खड़ी करके दुकानों की ओर दौड़ पड़े, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। नए वित्त वर्ष में 1 अप्रैल से शराब की कीमतें 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ने वाली हैं। यह वृद्धि इसलिए होगी क्योंकि दुकानदारों को आबकारी विभाग को 10 से 15 प्रतिशत अधिक राजस्व देना होगा। शराब ठेकेदारों के अनुसार, इस अतिरिक्त लागत का बोझ ग्राहकों पर पड़ेगा। source https://www.bhaskar.com/local/mp/satna/news/50-60-discount-on-liquor-...

कमरे में लटका मिला शव:मां की धोती से बना था फंदा; मामले की जांच में जुटी पुलिस

मुरैना शहर के उत्तमपुरा में एक युवक का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना सोमवार की है। मृतक अर्जुन जाटव (30) अविवाहित था। वह अपनी मां के साथ रहता था, उसके पिता की बहुत पहले ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया वह शराब पीकर दिन-रात नशे में रहता था। इस बात को लेकर उसकी मां भी बहुत परेशान रहती थी। सोमवार को उसका शव मां की धोती के फंदे में लटका मिला। सूचना मिलते ही आस-पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। स्टेशन रोड थाना पुलिस युवक के शव को लेकर जिला अस्पताल मुरैना लाई। यहां पर भी उसे मृत बता दिया गया। थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार ने कहा युवक अविवाहित था तथा शराब पीने का बहुत आदी था। शराब के नशे में ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही सही पता लग सकेगा। source https://www.bhaskar.com/local/mp/morena/news/30-year-old-youth-committed-suicide-by-hanging-himself-134747957.html

बकायेदारों पर नगर निगम की कार्रवाई:जबलपुर में 6.29 लाख रुपए बकाया वाली दो संपत्तियां कुर्क, 1 अप्रैल से और सख्ती

जबलपुर नगर निगम ने बकाया राजस्व वसूली के लिए बड़ी कार्रवाई की है। निगमायुक्त प्रीति यादव के निर्देश पर जोन क्रमांक 10 रांझी में दो बड़ी कार्रवाई की गई। संभागीय अधिकारी नरेश शर्मा ने लाला लाजपत राय वार्ड के क्षीर सागर माने गांव में कार्रवाई की। यहां आनंदी पटेल पर 5 लाख 16 हजार 773 रुपए बकाया था। इस राशि की वसूली न होने पर उनकी संपत्ति कुर्क कर ली गई। इसी तरह माया बाई पर 1 लाख 13 हजार 111 रुपए का भूमि कर बकाया था। राशि जमा न करने पर उनकी संपत्ति का अधिग्रहण किया गया। नरेश शर्मा ने बताया कि दोनों संपत्ति मालिकों को कई बार नोटिस दिए गए। दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया। लेकिन दोनों ने कोई रुचि नहीं दिखाई। इसलिए यह कार्रवाई करनी पड़ी। निगम ने चेतावनी दी है कि 1 अप्रैल से बकायेदारों के खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी जोन में बकाया वसूली के लिए भवन कुर्क करने के साथ जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई भी की जा रही है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/municipal-corporations-action-against-defaulters-134747877.html

उज्जैन के आसमान में 1,000 ड्रोन से महाकाल की झलक:विक्रमोत्सव में दिखा भव्य नजारा; सिंगर श्रेया घोषाल की प्रस्तुति ने बांधा समा

उज्जैन में वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर रविवार को विक्रमोत्सव में गायिका श्रेया घोषाल ने शिप्रा नदी पर बने मंच से शानदार प्रस्तुति दी। सीएम मोहन यादव ने मंच से विक्रमादित्य के राज्य की खूबियां बताई। कहा कि देश में न्याय दिलाने के लिए पुराने आईपीसी और सीआरपीसी की धाराएं खत्म कर दी गई। मैं इतना ही कहना चाहता हूं कि कितना गलत लगता था कि अंग्रेजों के काल में न्याय की देवी की आंखों पर पट्टी होती थी। हाथ में तराजू था। साेचने वाली बात है कि जिसकी आंख पर पट्टी बंधी हो उससे न्याय के मामले में शंका होती है। 15 मिनट उड़े 1 हजार ड्रोन मंच पर से राज्यपाल के भाषण के बाद 15 मिनट का ड्रोन शो हुआ। जिसमें 1000 ड्रोन ने महाकाल, विक्रमादित्य, शिप्रा, नव वर्ष की बधाई सहित 12 फाॅर्मेशन बनाए। ड्रोन शो के दौरान मौजूद 80 हजारों लोगों ने तालियां बजाकर शो की सराहना की। 1,000 ड्रोन ने आकाश में भगवान शिव की भव्य आकृति प्रदर्शित की। साथ ही बाबा महाकाल, विक्रमादित्य का पोर्ट्रेट, शिप्रा माता, ब्रह्मांड, कृष्ण-सुदामा, सिंहस्थ 2028 का लोगो, नववर्ष की बधाई, वैदिक घड़ी और महाकाल की आरती के मनमोहक फॉर्मेशन बनाए। 3 तस्वीरों मे...

नहर में नहाने गए दो नाबालिकों की मौत:सबलगढ़ में एक को बचाने के चक्कर में दूसरा डूबा; दोनों चाचा-ताऊ के लड़के

मुरैना के सबलगढ़ में दो नाबालिगों की नहर में डूबने से मौत हो गई। दोनों नहाने गए थे। जब एक डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए दूसरा अंदर पहुंचा और वह भी नहर में डूब गया। दोनों के शव निकाल लिए गए हैं। वह एक ही परिवार के थे। घटना सबलगढ़-देवगढ़ नहर की दोपहर 3 बजे के लगभग की है। दोनों बच्चों के डूबने से पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल हो गया है। नारायण उर्फ छोटू (18) तथा अभिषेक छोटू कुल्होली गांव में रहते थे। दोनों चाचा-ताऊ के लड़के थे। रविवार को दोनों नाबालिग सबलगढ़ देवगढ़ नहर में नहाने के लिए गए थे। अचानक अभिषेक डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए नारायण भी नहर के बीचो-बीच चला गया। दोनों बालक नहर में गोता खाने लगे और डूब गए। गांव वालों ने पुलिस को दी सूचना मौके पर उनके साथ में कुछ और लड़के भी मौजूद थे। उन लोगों ने तुरंत सबलगढ़ थाना प्रभारी राजकुमारी परमार को फोन से सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से उनके शव को निकाला। उसके बाद दोनों के शवों का पीएम कराया गया। सबलगढ़ थाना प्रभारी राजकुमारी परमार ने बताया कि दोनों बालकों के शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में...

दतिया के इंदरगढ़ कॉलेज में 31 छात्र नकल करते पकड़ाए:बीए-बीएससी परीक्षा में नकल करने वाले छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज

दतिया में जीवाजी विश्वविद्यालय की बीए-बीएससी द्वितीय वर्ष की परीक्षा में शनिवार को कार्रवाई की गई। इंदरगढ़ के शासकीय महाविद्यालय में आयोजित परीक्षा के दौरान 31 विद्यार्थी नकल करते हुए पकड़े गए। पीजी कॉलेज दतिया द्वारा नियुक्त उड़न दस्ते ने परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. नवीन मंगरेलिया, डॉ. ब्रजमोहन शर्मा और डॉ. अनुराधा समाधि उपस्थित रहे। जीवाजी विश्वविद्यालय के डेप्युटी रजिस्ट्रार अमित सिसोदिया भी निरीक्षण दल में शामिल थे। 31 छात्रों पर नकल का प्रकरण दर्ज परीक्षा की पहली पाली में कुल 1,355 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। निरीक्षण के दौरान 31 विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया। उड़न दस्ते ने इन सभी छात्रों के खिलाफ नकल प्रकरण दर्ज कर लिया है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/datia/news/31-students-caught-cheating-in-indargarh-college-datia-134734949.html