Skip to main content

Posts

होटल के खाने में कांच का टुकड़ा मिलने की शिकायत:मैरिज एनिवर्सरी मनाने गया था कपल; सॉरी पर कहा-गला कट जाता तो?

भोपाल के एक होटल में ग्राहक ने खाने में कांच का टुकड़ा मिलने का आरोप लगाया है। गुरुवार को यहां एक कपल मैरिज एनिवर्सरी मनाने पहुंचा था। महिला ने खुद ही इसका वीडियो बनाया। इसमें वह शेफ और मैनेजर से बात करती दिख रही हैं। महिला ने कहा- खाने में कांच सर्व किया वीडियो में महिला कह रही है कि 'हम जहांनुमा पैलेस में बैठे हैं। यहां पर खाने में कांच सर्व किया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी कौन ले रहा है? इस पर शेफ सॉरी कहते हैं तो महिला कह रही है कि गला कट जाता तो आपके सॉरी का हम क्या करते? आपके 'आई एग्री' से कुछ नहीं होता। यदि खाने लायक है तो खाकर बताइए। करीब 1 मिनट के वीडियो के आखिरी में शेफ ने मामले को सुलझाने की बात कही। खाद्य औषधि एवं प्रशासन विभाग ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। वहीं जहांनुमा पैलेस की ओर से अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है। एनिवर्सरी मनाने गए थे नीलम ने बताया कि मेरी बहन और जीजाजी की गुरुवार को मैरिज एनिवर्सरी थी। इस दौरान वे परिवार के साथ होटल गए थे। उन्होंने खाना ऑर्डर किया। जैसे ही वह टेबल पर आया, उसमें कांच का टुकड़ा मिला। इस पर आपत्ति भी जताई। बहन ने ही वीडिय...

इंदौर में बीआरटीएस हटना शुरू:जीपीओ चौराहा और शिवाजी वाटिका से रैलिंग हटाएंगे; बारिश से पहले पूरा होगा प्रोजेक्ट

हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम बीआरटीएस हटाने में जुट गया है। इसे लेकर शुक्रवार रात से ही इसे हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। शुरुआती दौर में जीपीओ चौराहा और शिवाजी वाटिका चौराहा से रैलिंग हटाई जाएगी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दैनिक भास्कर को बताया कि पूरा प्रोजेक्ट हटाने में तीन से चार महीने का समय लगेगा। दूरदृष्टि के साथ लिया गया निर्णय है। सरकार के निर्णय पर ही हाईकोर्ट ने मुहर लगा दी है। यह तकनीकी रूप से एजेंसी तय करके किया जाएगा। बीच-बीच में बने स्टेशनों पर लगे सॉफ्टवेयर और हार्डवेअर हटाए जाएंगे। स्क्रीन भी हटाई जाएगी। लेकिन जहां सबसे ज्यादा ट्रैफिक का दबाव है वहां से इसे हटाने का काम आज रात से ही शुरू कर दिया जाएगा। पूरा तोड़कर ठीक से रोड बनाने में कम से कम चार माह का समय प्रस्तावित है। इसके लिए नगर निगम मद से खर्च किया जाएगा। लेकिन मलबे से नगर निगम को इनकम भी होगी। बीआरटीएस हटने के बाद लेफ्ट साइड में चलेगी बसें महापौर ने बताया कि बीआरटीएस हटने के बाद सड़क के दोनों ओर लेफ्ट की ओर से बसें चलाई जाएंगी। स्टेशन भी बनाए जाएंगे। ताकि यात्री वहां से टिकट ले सकें। सड़क के दोनों ओर बस ...

अमित दीवान सुसाइड केस में भाजपा नेता के बेटे गिरफ्तार:दोनों 25 दिन से थे फरार, बुधनी से पकड़े गए; 4 आरोपियों की तलाश जारी

नर्मदापुरम में अमित दीवान के आत्महत्या मामले में फरार चल रहे भाजपा नेता के पुत्र विकाश शिवहरे और आकाश शिवहरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी देहात थाना पुलिस ने बुधनी से की। दोनों भाइयों को आज गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी के पहले, पुलिस ने दोनों को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की। विक्की शिवहरे, आकाश शिवहरे समेत छह आरोपी पिछले 26 दिनों से फरार थे। इनकी खोजबीन में पुलिस तीन राज्यों, राजस्थान और महाराष्ट्र तक पहुंची थी। उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता प्रकाश शिवहरे के पुत्र विक्की और आकाश कई स्थानों पर फरारी काट रहे थे। हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत की याचिका खारिज की थी आरोपी अग्रिम जमानत के प्रयास में थे, लेकिन हाईकोर्ट के जस्टिस संजय द्विवेदी ने अग्रिम जमानत देने से इंकार करते हुए याचिका को निरस्त कर दिया। याचिका रद्द होने के बाद आरोपियों के पास गिरफ्तारी ही अंतिम विकल्प था। थाना प्रभारी प्रवीण चौहान ने बताया कि आरोपियों से अमित दीवान के सुसाइड केस के संबंध में पूछताछ हुई। ऑनलाइन गेमिंग, आईपीएल क्रिकेट सट्टे क...

स्वास्तिक हॉस्पिटल के प्रबंधन और स्टाफ का मामला थाने पहुंचा:महिला कर्मचारियों ने धर्म परिवर्तन के लगाए आरोप, डायरेक्टर बोले- षडयंत्र रचा गया

नर्मदापुरम शहर के प्राइवेट स्वास्तिक हॉस्पिटल के प्रबंधन और स्टाफ के कर्मचारियों के बीच चल रहा विवाद गुरुवार को थाने पहुंच गया। रात 8 बजे 4 महिला कर्मचारी सहित एक पुरुष कर्मचारी देहात थाने हॉस्पिटल के डायरेक्टर और एंबुलेंस ड्राइवर के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंचे। जानकारी मिलने के बाद हॉस्पिटल के डायरेक्टर रमीज अली भी अपने पक्ष में करीब 20 कर्मचारियों को लेकर थाने पहुंच गए। अली ने भी अपने स्टाफ की तरफ से शिकायत की। इसी बीच हिंदू संगठन से आलोक शर्मा, भाजपा नेत्री वंदना दुबे समेत अन्य लोग भी थाने पहुंच गए। रात 8 बजे से 10 बजे तक शिकवा शिकायत का दौर चलता रहा। हालांकि, 10 बजे तक किसी भी पक्ष की ओर से एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। अश्लील बातें, इशारे और धर्म परिवर्तन के दबाव बनाने जैसे आरोप महिला कर्मचारियों ने देहात थाना और कलेक्टर कार्यालय में लिखित शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि हॉस्पिटल के डायरेक्टर रमीज अली, ड्राइवर मुस्ताक अभद्र व्यवहार करते हैं। इसके साथ ही अश्लील बातें, इशारे करने, संबंध बनाने के लिए दबाव डालने जैसे आरोप लगाए हैंं। विधवा और तलाकशुदा महिला कर्मचारियों ने धर्म परिवर्तन...

सोनकर समाज का 78 साल पुराना परंपरागत आयोजन:शिव-पार्वती विवाह में उमड़ी भीड़, विधि-विधान से हुई विदाई

महाशिवरात्रि के अवसर पर सोनकर खटीक समाज द्वारा भव्य शिव बारात का आयोजन किया गया। बुधवार को निकली बारात के बाद गुरुवार को विवाह की सभी रस्में संपन्न हुईं। वधू पक्ष द्वारा परंपरागत रूप से दुल्हन की विदाई की गई। विदाई के समय जहां एक ओर भावुक माहौल था, वहीं वर पक्ष में खुशी का माहौल देखने को मिला। वर पक्ष की महिलाएं और पुरुष रंग-गुलाल उड़ाते हुए नृत्य करते नजर आए। भोलेनाथ की बारात जब माता पार्वती को लेकर निकली, तो इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। शिव-पार्वती मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी शिव विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। समाज के सभी लोगों ने विधि-विधान से सारी रस्में निभाईं। विदाई में देर रात तक लोगों का उत्साह बना रहा। बारात के मार्ग में जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि सोनकर समाज पिछले 78 वर्षों से भव्य रूप से भगवान शंकर की बारात निकाल रहा है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/78-years-old-traditional-event-of-sonkar-society-134553152.html

मंडला में कबाड़ गोदाम में लगी आग:चिंगारी से टायर और प्लास्टिक तक पहुंची, दमकल ने पाया काबू

मंडला जिले में बिछिया नगर में बुधवार शाम वार्ड नंबर 11 के आवासीय क्षेत्र में कबाड़ गोदाम में अचानक आग लग गई। आग का कारण पास में जलाए गए कचरे से निकली चिंगारी थी। यह चिंगारी कबाड़ में रखे टायर और प्लास्टिक तक पहुंच गई। इससे देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कबाड़ में रखे सामान में छोटे-छोटे धमाके होने लगे। काले धुएं का गुबार चारों तरफ फैल गया। इससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय निवासियों ने तुरंत बिछिया फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। दमकल की सूझबूझ से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। source https://www.bhaskar.com/local/mp/mandla/news/fire-broke-out-in-a-junk-warehouse-in-mandla-134546672.html

कुंभ यात्रियों की कार ट्रेलर से टकराई, 3 की मौत:5 घायल, रीवा के मनगवां के पास हुआ हादसा

रीवा के मनगवां थाना क्षेत्र के मढ़ी के समीप पूर्वांचल ढाबा के पास सोमवार रात 10 बजे एक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में एक तेज रफ्तार कार जा घुसी, जिससे घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, भोपाल पासिंग कार में सवार सभी लोग कुंभ मेले से लौट रहे थे। इसी दौरान ड्राइवर को झपकी लग गई, जिससे वह कार से अपना नियंत्रण खो बैठा और कार (MP042690) पीछे से खड़े ट्रेलर में जा घुसी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान करने में जुटी पुलिस मनगवां थाना प्रभारी वर्षा सोनकर ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान की जा रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराना पुलिस की प्राथमिकता है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/rewa/news/a-car-loaded-with-kumbh-pilgrims-collided-with-a-parked-trailer-134534478.html