Skip to main content

Posts

ग्वालियर में फिर लौटी लालच देकर ठगी करने वाली गैंग:अस्पताल से लौट रही सास-बहू को नोटों की गड़्डी दिखाकर गहने ठगे

ग्वालियर में एक बार फिर नोटों की गड्‌डी का लालच देकर गहने ठगने वाली गैंग ने आमद दर्ज करा ली है। रविवार को ग्वालियर के महाराज बाड़ा से पाटनकर का बाड़ा के बीच सास-बहू को गैंग ने शिकार बनाया है। बहू को डॉक्टर के यहां दिखाकर लौट रही सास-बहू को दो युवक मिले। दोनों ने सड़क पर नोटों की गड्‌डी मिलने और उसे आधी-आधी बांटने का लालच देकर महिला का मंगलसूत्र व अंगूठी उतरवा ली। गड्‌डी और गहने एक रूमाल में बांधकर उनको दे दिए। इसके बाद वह चले गए। महिलाएं घर पहुंची और रूमाल खोला तो उसमें कागज की रद्दी और कंकड़, पत्थर निकले हैं। घटना महाराज बाड़ा से पाटनकर का बाड़ा के बीच की है। घटना की सूचना महिलाओं के परिजन ने पुलिस को दी। जिस पर रविवार रात को कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। ग्वालियर के महाराज बाड़ा निवासी सुशीला गोस्वामी व उनकी बहु रूबी गोस्वामी डॉक्टर के पास गई थीं। सुशीला अपनी बहू का रूटीन चेकअप कराने के लिए गई थीं। लौटते समय जब वह पैदल-पैदल बाड़ा पर पहुंची तो वहां दो युवक उनको मिले। उन्होंने दोनों से कहा कि जरा हमारी बात सुन लो। सास-बहू ने पहले मना किया, लेकिन जब दोनों युवकों ने बताया कि उनको सड़क...

नाबालिग का आरोप- पुलिस ने मेरे साथ मारपीट की:बोला- ताऊ को पकड़ने घर आई पुलिस ने बहन को थप्पड़ मारा, कारण पूछा तो मुझे भी पीट दिया

शिवपुरी जिले की तेंदुआ थाना पुलिस पर एक 17 साल के नाबालिग ने थाने में बंद कर बेवजह मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। 17 वर्षीय युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं तेंदुआ थाना प्रभारी ने नाबालिग के साथ मारपीट से इनकार किया है। पुलिस ने युवक के बयान को मनगढंत बताया है। दरअसल, आज दोपहर तेंदुआ थाना पुलिस दीघोदी गांव में जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची थी। नाबालिग का आरोप है इस दौरान उसकी बहन को पुलिस ने थप्पड़ मार दिए थे। इसके चलते वह थाने पहुंचा था। जहां भी उसे बेरहमी से पीटा गया। जिला अस्पताल में इलाज करवा रहे नाबालिग की पीठ पर मारपीट के निशान भी दिखाई दिए। बहन को भी थप्पड़ मारने के आरोप तेंदुआ थाना क्षेत्र के दीघोदी गांव के रहने वाले नाबालिग का कहना है कि तेंदुआ थाना पुलिस आज, रविवार की दोपहर उसके ताऊ को घर गिरफ्तार करने पहुंची थी। इस दौरान पुलिस ने उसकी बहन को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद वह तेंदुआ थाना पहुंचा था। उसने तेंदुआ थाना पुलिस से घर में घुसकर बहन में थप्पड़ मारने के कारण पूछा तो थाना प्रभारी विवेक यादव सहित अन्य पुलिस कर्मी उसे थाने के कमरे में लेकर गए और जमकर पिटाई...

तुलसी साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा काव्य गोष्ठी का आयोजन:35 रचनाकारों ने किया अपनी उत्कृष्ट रचनाओं का पाठ

तुलसी साहित्य अकादमी भोपाल ने 'बदरिया बरसो वीरन के देश' पर केंद्रित पावस काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। सृजन श्रृंखला 40 में आयोजित इस काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता साहित्यकार एवं सेवानिवृत्ति संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा राजेश तिवारी ने की। गोष्ठी में 35 रचनाकारों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं का पाठ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विमल शर्मा कुलपति रहे। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार समीक्षक व्यंग्यकार गोपाल सोनी, सारस्वत तिथि सेवानिवृत कर्नल डॉ. गिरजेश सक्सेना रहे। मंचस्थ अतिथियों द्वारा माता सरस्वती की पूजन के बाद दुर्गा रानी श्रीवास्तव ने सरस्वती का पाठ किया। सर्वप्रथम कमलेश नूर ने गजल 'पेड़ जब कोई लगा सकते नहीं हो तुम यहां। पेड़ मत काटो कोई भी कम से कम इतना करो' प्रस्तुत की। प्रदीप मणि तिवारी ध्रुव ने "पावस का आगमन स्वागत करेंगे हम " का पाठ किया। कार्यक्रम संचालक डॉ. अशोक तिवारी ने 'मौसम ने जब ली अंगड़ाई नभ में बदली छाई' गीत प्रस्तुत किया। डॉ. शिवकुमार दीवान सचिव तुलसी साहित्य अकादमी ने पावस के दोहे 'चार माह के ताप से झुलस उठा संसार। मन ही मन सब सोचते ...

MP में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर दिवाली जैसा नजारा:तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे लोग, ढोल की थाप पर थिरके; जमकर आतिशबाजी

टीम इंडिया ने टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत लिया। भारत ने फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हरा दिया। बारबाडोस के ब्रिजटाउन हुए इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की और 177 का लक्ष्य दिया। रन चेज में साउथ अफ्रीकी टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बना सकी। इसी के साथ भारतीय टीम ने ICC ट्रॉफी के 11 साल के सूखे को खत्म कर दिया। भारत ने आखिरी ICC टूर्नामेंट 2013 में जीता था। टीम इंडिया की जीत पर भोपाल से लेकर इंदौर तक, ग्वालियर से लेकर जबलपुर तक और प्रदेशभर में जश्न का माहौल है। टीम इंडिया के फैन्स हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतर आए। भारत माता की जय, वंदे मातरम, इंडिया, इंडिया के नारे गूंजे। जगह-जगह जमकर आतिशबाजी की गई। लोग ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते नजर आए। एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी हैं। तस्वीरों में देखिए जश्न... source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/screens-installed-at-several-locations-across-the-city-133246468.html

17 साल बाद T-20 वर्ल्ड कप जीता भारत, आतिशबाजी हुई:सागर में रिमझिम बारिश के बीच मनाया जीत का जश्न, भारत माता के जयकारे गूंजे

17 साल के लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया ने T-20 वर्ल्ड कप जीतकर करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया है। T-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया है। भारत की जीत के साथ ही सागर में युवाओं ने जमकर जश्न मनाया। रिमझिम बारिश के बीच युवा सड़कों पर निकले। तीनबत्ती तिराहे पर पहुंचे। जहां भारत माता के जयकारे लगाए। वहीं कॉलोनियों में युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। इससे पहले टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला देखने के लिए लोगों ने अलग-अलग स्थानों पर व्यवस्थाएं। जहां उन्होंने दोस्तों और परिवारों के साथ मैच देखा। सागर की कुबेर वाटिका में युवाओं ने फाइनल मुकाबला देखने के लिए प्रोजेक्टर लगाया। जहां परिवार के साथ फाइनल मुकाबला देखा और जीत का जश्न मनाया। टी-20 विश्वकप में भारत की जीत होते ही भारत माता के जयकारे गूंजने लगे। हालांकि रिमझिम बारिश के चलते शहर की सड़कों पर ज्यादा चहल-पहल देखने नहीं मिली। हर तरफ एक ही शोर सुनाई दे रहा था इंडिया, इंडिया। युवा क्रिकेट प्रेमियों ने अपने तरीके से जश्न मनाया। भारत ने दूसरी बार जीता T-20 वर्ल्ड कप भारत का ये दूसरा T-20 वर्...

भोपाल में 20 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:छत्तीसगढ़ से लाते थे गांजा, पुलिस से बचने के लिए मोटरसाइकल से करते थे तस्करी

भोपाल की पिपलानी थाना पुलिस ने दो गांजा तस्करों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। आरोपी छत्तीसगढ़ से गांजे की तस्करी करते थे। पुलिस ने आरोपियों से करीब 20 किलो गांजा जब्त किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मोटरसाइकल से गांजे की तस्करी करते थे। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पिपलानी थाना पुलिस ने बताया कि उन्हें मुखबीर से सूचना मिली थी कि दो लड़के बिना नंबर की नई होंडा मोटरसाइकल लेकर रायसेन रोड की तरफ से आ रहे हैं। आरोपी मोटरसाइकल से वीदिशा जाने की फिराक में थे। इस सूचना पर पुलिस ने एक टीम का गठन किया और जांच के लिए रायसेन रोड पर रवाना किया। जब पुलिस की टीम उक्त स्थान पर पहुंची तो उन्होंने आनंद नगर के पास दो युवकों को होंडा मोटर साइकिल पर बैठे देखा। शक होने पर उन्हें रोका गया और उनसे पूछताछ की। युवकों ने अपने नाम राजकुमार मालवीय (25 वर्ष) और यशपाल मालवीय (32 वर्ष) निवासी विदिशा बताया। जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 20 किलो गांजा मिला जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपए बताई गई है। पूछताछ में उन्होंने जगदलपुर के पास कोंडागांव से 20 किलो गांजा लाने क...

जिला अस्पताल में 4 घंटे बिजली सप्लाई रही ठप:गर्मी-उमस से जूझते रहे मरीज, अंधेरे में डूबे रहे वार्ड, जनरेटर बना शोपीस

भिण्ड जिला अस्पताल को सर्वसुविधा युक्त बनाने के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग की ओर से भले ही लाखों दावे किए जाते हों, लेकिन हकीकत शुक्रवार को देखने को मिली। बिजली कटौती के चलते जिला अस्पताल के वार्डों में 4 घंटे तक कूलर पंखे ठप रहे। मरीज उमस व गर्मी से जूझते रहे। वार्ड का कोई पंख कूलर न चलने पर मासूम बच्चे चीखते व रोते रहे। शुक्रवार को बिजली कटौती के चलते अस्पताल के पीआईसी वार्ड में भर्ती नौनिहालों की जान 2 आफत में बनी रही। गर्म और उमस ने मरीजों को परेशानी में डाल दिया। वार्ड में गंभीर मरीज बच्चों का इलाज दिए जाता है, लेकिन इसके बावजूद भी अस्पताल प्रबंधन द्वारा यहां जनरेटर कनेक्शन नही दिया गया। बतादें कि वर्तमान में विद्युत विभाग द्वारा मेंटिनेंस के चलते लगातार बिजली कटौती की जा रही है। विद्युत कटौती का सबसे ज्यादा प्रभाव अस्पताल में भर्ती मरीजों पर पड़ रहा है। शुक्रवार को 12 से दोपहर 1.30 बजे तक बिजली जाने के बाद अस्पताल के पीआईसी वार्ड में भर्ती नौनिहालों की जान आफत में आ गई। वार्ड में भर्ती 35 बच्चों को गंभीर हालत में यहां इलाज देने के लिए भर्ती किया गया था, लेकिन बिजली गुल होने से ...